[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा Garhwa Vidhan Sabha Result 2024: मंत्री मिथिलेश ठाकुर पिछड़े बीजेपी के सत्येंद्रनाथ तिवारी आगे

Garhwa Vidhan Sabha Result 2024: मंत्री मिथिलेश ठाकुर पिछड़े बीजेपी के सत्येंद्रनाथ तिवारी आगे

0
Garhwa Vidhan Sabha Result 2024:  मंत्री मिथिलेश ठाकुर पिछड़े बीजेपी के सत्येंद्रनाथ तिवारी आगे
Garhwa Vidhan Sabha Result 2024

Garhwa Assembly Election Results 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम में मिथिलेश ठाकुर जीत रहे हैं या हार रहे हैं, इसका अपडेट आपको सबसे पहले यहां मिलेगा. हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एक बार फिर गढ़वा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े. गढ़वा विधानसभा सीट पर झामुमो के मिथिलेश ठाकुर और भाजपा के सत्येंद्रनाथ तिवारी के बीच कड़ा मुकाबला है. कौन जीतेगा और किसको मिलेगी हार, 23 नवंबर को मतगणना के बाद हो जाएगा फैसला.

2019 में पहली बार गढ़वा के विधायक चुने गए थे मिथिलेश ठाकुर

मिथिलेश कुमार ठाकुर वर्ष 2019 में पहली बार गढ़वा के विधायक बने थे. उन्होंने लगातार 2 बार विधायक रहे सत्येंद्र नाथ तिवारी को पराजित किया था. एक बार फिर झामुमो ने मिथिलेश ठाकुर को उम्मीदवार बनाया, तो भाजपा ने सत्येंद्र तिवारी को उतारा. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भाजपा में रह चुके गिरिनाथ सिंह इस बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर गढ़वा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे.

गढ़वा में 68.95 प्रतिशत हुआ था मतदान

गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,19,614 मतदाता थे. इसमें 2,14,962 पुरुष और 2,04,652 महिला मतदाता थे. यहां थर्ड जेंडर का कोई वोटर नहीं था. इस सीट पर 68.95 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. कुल 4,19,614 मतदाताओं में 2,89,305 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. वोट डालने वालों में 1,40,638 पुरुष और 1,48,667 महिला शामिल थीं.

11 निर्दलीय समेत 20 उम्मीदवार गढ़वा में लड़ रहे थे चुनाव

80-गढ़वा विधानसभा सीट पर 11 निर्दलीय समेत 20 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे. कोई महिला उम्मीदवार चुनाव के मैदान में नहीं थीं. बहुजन समाज पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन, झारखंड पार्टी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने अपने उम्मीदवार उतारे थे.

गढ़वा में चुनाव लड़ रहे थे 20 प्रत्याशी

क्रम सं.उम्मीदवार का नामपार्टी का नाम
1.अजय कुमार चौधरीबहुजन समाज पार्टी
2.मिथिलेश कुमार ठाकुरझारखंड मुक्ति मोर्चा
3.सत्येंद्र नाथ तिवारीभारतीय जनता पार्टी
4.गिरिनाथ सिंहसमाजवादी पार्टी
5.मो नजीबुद्दीन खानऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन
6.मंदीप मल्लाहझारखंंड पार्टी
7.लव कुमार सिंहआजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
8.सुखलाल बाखलापीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
9.सोनू कुमार यादवझारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा
10.गिरिजा नंदन उरांवनिर्दलीय
11.गोरख नाथ महतोनिर्दलीय
12.दिलीप कुमार तिवारीनिर्दलीय
13.प्रमेश कुमारनिर्दलीय
14.रवींद्र कुमार सिंहनिर्दलीय
15.राम प्यारे पालनिर्दलीय
16.लोकनाथ कुमारनिर्दलीय
17.सतीश कुमार चौबेनिर्दलीय
18.सत्येंद्र तिवारीनिर्दलीय
19.सुजाउद्दीन अंसारीनिर्दलीय
20.हरीश प्रसाद सिंहनिर्दलीय
स्रोत : चुनाव आयोग (Election Commission of India)
Previous article Chaibasa News : समय का सदुपयोग करें, जीवन में सफल होंगे
Next article Ghatshila news : बिचौलिये गटक गये राशि, दो साल से अधूरे पड़े हैं पीएम आवास, जिल्लत की जिंदगी जी रहे धीवर परिवार
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel