[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा गढ़वा: चिनिया में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, ड्राइवर की मौत

गढ़वा: चिनिया में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, ड्राइवर की मौत

0
गढ़वा: चिनिया में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, ड्राइवर की मौत
सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

चिनिया से महमूद अंसारी की रिपोर्ट 

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र के छतैलिया पावर हाउस के पास बुधवार की शाम करीब 7 बजे एक सड़क हादसा हुआ. यहां एक महिंद्रा डीआई ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 22 वर्षीय चालक बिपिन कोरवा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक बिपिन कोरवा, ललू कोरवा का बेटा था.

छरी गिराकर लौट रहा था चालक 

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चिनिया थाना क्षेत्र के बदन राम का बताया जा रहा है. बुधवार शाम को चालक बिपिन कोरवा ट्रैक्टर से छरी (गिट्टी) गिराकर वापस लौट रहा था. इसी दौरान छतैलिया पावर हाउस के पास खाली ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया. हादसा इतना भयानक था कि चालक बिपिन ट्रैक्टर के भारी-भरकम इंजन के नीचे बुरी तरह दब गया, जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया.

पुलिस मौके पर पहुंची 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और चिनिया थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दबे शव को बाहर निकालने के लिए पुलिस और ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. काफी कोशिशों के बाद शव को किसी तरह बाहर निकाला जा सका. चिनिया थाना प्रभारी बीकु कुमार रजक ने शव को अपने कब्जे में ले लिया.पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है. 

घर में पसरा मातम 

इस  हादसे के बाद मृतक बिपिन कोरवा के घर और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. हादसे की खबर मिलते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. जवान बेटे की मौत से परिजनों की चीख-पुकार सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं.

यह भी पढ़ें: Ranchi: काम अधूरा रखने वाली एजेंसी को नहीं मिलेगा नया काम, मंत्री दीपिका पांडेय की चेतावनी

Previous article IPL में डीपफेक का खेल, 1200 बेटिंग वेबसाइट्स का बड़ा खुलासा
Next article किशनपुर में स्वाइन फ्लू टीकाकरण अभियान शुरू
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel