[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा पंचायत सेवक व मुखिया पति के बीच मारपीट

पंचायत सेवक व मुखिया पति के बीच मारपीट

0
पंचायत सेवक व मुखिया पति के बीच मारपीट

रमना प्रखंड में अबुआ आवास योजना दिलाने के नाम पर रिश्वत लेन-देन के मामले को लेकर बहियार कला गांव में मुखिया पति व पंचायत सेवक के बीच जमकर मारपीट हुई है. इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. अबुआ आवास में पैसा लेकर सूची में हेराफेरी करने का आरोप कुछ दिन पूर्व प्रखंड प्रमुख करूणा सोनी ने भी लगाया था. उन्होंने एक बयान में कहा है कि पिछली बार भी आवास देने के नाम पर पैसे की उगाही की गयी थी. साथ ही आवास की सूची की मांग को लेकर प्रमुख व 20 सूत्री उपाध्यक्ष बीडीओ कक्ष में गये, तो उन्हें बैठक कक्ष से बाहर निकाल दिया गया था. इसके चार दिन बाद ही अबुआ आवास योजना में कमीशन को लेकर मुखिया पति व पंचायत सेवक में मारपीट का मामला सामने आया है. इस संबंध में बहियारकला मुखिया पति अमरेश उरांव ने रमना थाना में आवेदन देकर कहा है कि पंचायत सेवक मो हुसैन अंसारी ने उन्हें पंचायत भवन बुलाकर ग्रामीणों से अबुआ आवास दिलाने के नाम पर 20-20 हजार रुपये लेकर देने को कहा. उनके इंकार करने पर जाति सूचक शब्दों के साथ गाली गलौज किया गया. साथ ही बाइक की चाबी से आंख पर वार करते हुए मारपीट की गयी.

चाकू व पिस्टल का भय दिखाकर की मारपीट : इसके बाद रात में पंचायत सेवक अहमद अंसारी छह-सात अज्ञात लोगों के साथ उनके घर पर आये और चाकू व पिस्टल का भय दिखाकर उनके पिता राजेंद्र उरांव के साथ मारपीट की. जब उन्होंने हल्ला मचाया, तो सभी लोग भाग गये. इस मामले में पंचायत सेवक मो. हुसैन अंसारी ने थाना को दिये गये आवेदन में कहा है कि वह जनसेवक असरफ अंसारी के साथ पंचायत सचिवालय में आनलाइन सरकारी काम निपटा रहे थे. इसी दौरान अमरेश उरांव, सुनील उरांव व सनोज उरांव आये और प्रिंटर को पटककर तोड़ दिया. गइसके बाद सरकारी कागजात फाड़ते हुए कुर्सी उठाकर मारने लगे. आवेदन में मो हुसैन ने बताया कि सुनील उरांव के हाथ में पिस्टल थी, जिससे दोनों को मारने की धमकी दी जा रही थी. इस दौरान हल्ला गुल्ला होने पर लोगों ने बीच बचाव किया. इस संबंध में थाना प्रभारी असफाक आलम ने कहा कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel