[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा समय पर कार्यालय पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें कर्मी: उपायुक्त

समय पर कार्यालय पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें कर्मी: उपायुक्त

0
समय पर कार्यालय पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें कर्मी: उपायुक्त

उपायुक्त ने किया समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण प्रतिनिधि, गढ़वा उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी अनन्य मित्तल ने समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने राजस्व कार्यालय, भू-अर्जन, कोषागार, नजरत, परिवहन, सामाजिक सुरक्षा कोषांग और समाज कल्याण कार्यालयों का भ्रमण किया और अधिकारियों को जनसेवा के प्रति संवेदनशील रहने का निर्देश दिया. उन्होंने उपस्थिति पंजी की जांच की और अभिलेखों के संधारण की स्थिति देखी. उन्होंने कहा कि सभी कर्मी समय पर कार्यालय आयें और अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें, ताकि आमजन को दी जाने वाली सेवाओं में देरी न हो. डीसी ने कार्यालय परिसर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाये रखने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाये, शौचालयों को साफ-सुथरा और उपयोग के योग्य रखा जाये. साथ ही उन्होंने फाइलों का रखरखाव सही तरीके से करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के साथ अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि आदि उपस्थित थे. प्लास मार्ट का भी किया निरीक्षण उपायुक्त ने समाहरणालय स्थित प्लास मार्ट का भी निरीक्षण किया. वहां उपलब्ध सामग्री और कार्यप्रणाली को देखते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि सेवा वितरण को और अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाया जाये. उन्होंने कहा कि अनुशासन, स्वच्छता और पारदर्शिता ही सुशासन के मूल आधार हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel