[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा आजादी के बाद पहली बार उड़दाहा टोला में पहुंची बिजली

आजादी के बाद पहली बार उड़दाहा टोला में पहुंची बिजली

0
आजादी के बाद पहली बार उड़दाहा टोला में पहुंची बिजली

जिले के मेराल प्रखंड अंतर्गत ग्राम रजबंधा के उड़दाहा टोला को ढिबरी युग से मुक्ति मिल गयी है. यहां आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंची है. गढ़वा विधायक सह मंत्री मिथिलेश ठाकुर के प्रयास से इस टोला का विद्युतीकरण कार्य संभव हो पाया है. उन्होंने यहां विद्युत आपूर्ति का उद्घाटन किया. टोला में पहली बार बिजली पहुंचने से ग्रामीण काफी उत्साहित हैं. झमाझम बारिश के बीच उद्घाटन के मौके पर ग्रामीणों ने मंत्री श्री ठाकुर को माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. उन्होंने मंत्री श्री ठाकुर को धन्यवाद देते हुए उनो एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर मंत्री ने कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण अब तक यह टोला बिजली जैसी सुविधा से वंचित रहा. क्षेत्र की ऐसी दशा बनाये रखने के लिए जिम्मेवार लोगों को शर्म आनी चाहिए. मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की जनता से उन्होंने इस क्षेत्र की जनता से बिजली पहुंचाने का वादा किया था, वह आज पूरा हो गया है. गढ़वा की जनता ने किसी जनप्रतिनिधि को 10 साल तो किसी को 17 साल मौका दिया. फिर भी किसी ने यहां के लोगों की सुध तक नहीं ली.

उपस्थित लोग : मौके पर जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, दिलीप गुप्ता व अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel