नाली व्यवस्था व स्ट्रीट लाइट रहेगी प्राथमिकता
नाली व्यवस्था व स्ट्रीट लाइट रहेगी प्राथमिकता
By Akarsh Aniket |
February 15, 2026 9:16 PM
चतरा. नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी मो तौफीक आलम ने रविवार को शहर में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान लाइन मुहल्ला, रहमत चौक, नूर नगर, चौर मुहल्ला, दर्जी बिगहा समेत अन्य मुहल्लो में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों से अपने पक्ष में वोट मांगा. तौफीक ने कहा कि जनता मौका देती है तो चतरा को आदर्श नगर बनाने के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य करेंगे. स्वच्छता, पेयजलापूर्ति, सड़क-नाली व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट व अन्य सुविधाओं पर ध्यान दिया जायेगा. कहा कि चुनाव जीतना उद्देश्य नहीं है, बल्कि नगर का समग्र विकास करना है. उन्होंने मतदाताओं से एक बार मौका देने की अपील की. मौके पर मो असलम अंसारी, आदिल, शाहनवाज, आसिफ समेत कई शामिल थे.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:07 PM
July 6, 2026 7:28 PM
July 5, 2026 2:21 PM
July 5, 2026 11:56 AM
July 4, 2026 1:49 PM
July 4, 2026 1:07 PM
July 3, 2026 5:22 PM
July 3, 2026 3:20 PM
July 2, 2026 9:38 PM
July 2, 2026 1:31 PM
