हाई रिस्क क्षेत्रों में यक्ष्मा जांच शिविर लगाने पर हुई चर्चा

हाई रिस्क क्षेत्रों में यक्ष्मा जांच शिविर लगाने पर हुई चर्चा

By Akarsh Aniket | May 25, 2026 9:30 PM

श्री वंशीधर नगर. यक्ष्मा मुक्त भारत अभियान के तहत चलाये जा रहे 100 दिवसीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक कक्ष में हुई. बैठक की अध्यक्षता अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी ने की. बैठक में उपाधीक्षक अभियान की समीक्षा की व आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि हाई रिस्क क्षेत्र में जांच शिविर आयोजित करने पर चर्चा हुई. कार्यक्रम का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले, इसके लिए उन्होंने जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधकों से सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि समन्वय बनाकर कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सभी जांच शिविरों में जेएसएलपीएस के सहयोगियों के सहभागिता की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी से सहयोग की अपेक्षा की है. बैठक में वरीय चिकित्सा पर्यवेक्षक सुनील कुमार, एसटीएलएस अनिमेष राज, प्रखंड लेख प्रबंधक राजीव रंजन, एलटी इरफान अहमद, लिपिक विपेश राज तामग आदि उपस्थित थे.