[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों को शत-प्रतिशत अनुपालन करें: डीसी

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों को शत-प्रतिशत अनुपालन करें: डीसी

0
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों को शत-प्रतिशत अनुपालन करें: डीसी

डीसी ने कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक, दिये कई निर्देश प्रतिनिधि, गढ़वा नगरपालिका निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है. समाहरणालय सभागार में गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने और विभिन्न कोषांगों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया गया. समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने वाहन, कार्मिक, लॉजिस्टिक, मटेरियल, प्रशिक्षण, मीडिया और आदर्श आचार संहित कोषांगों के कार्यों की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उपायुक्त ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाये, ताकि पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके. बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, गढ़वा एसडीओ संजय कुमार, श्री बंशीधर नगर एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, रंका एसडीओ रुद्र प्रताप, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, भूमि सुधार उपसमाहर्ता रवीश राज सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, डीएसपी यशोधरा और डीपीआरओ पंकज कुमार गिरी आदि उपस्थित थे. निगरानी तंत्र को कर दिया गया सक्रिय: एसपी पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर ली गयी है. पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी नजर रखने के लिए निगरानी तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel