[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा पॉक्सो एक्ट के मामले में बिना डरे शिकायत करें: मो नसीम

पॉक्सो एक्ट के मामले में बिना डरे शिकायत करें: मो नसीम

0
पॉक्सो एक्ट के मामले में बिना डरे शिकायत करें: मो नसीम

हरिहरपुर. हरिहरपुर ओपी प्रभारी मो नसीम अंसारी ने राजकीयकृत शंकर प्रताप देव उच्च विद्यालय के परिसर में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान विद्यार्थियों को यातायात व सड़क सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, सामाजिक सुरक्षा व हेलमेट उपयोग को लेकर जागरूक किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओपी प्रभारी मो नसीम अंसारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश मौत हेलमेट व सीट बेल्ट के अभाव में होती हैं. उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. साथ ही उन्होंने बताया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना कानूनन अपराध है और इससे न केवल जान का खतरा होता है, बल्कि परिवार पर भी गहरा असर पड़ता है. उन्होंने पॉक्सो एक्ट की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों के खिलाफ होने वाले किसी भी प्रकार के यौन अपराध पर यह कानून सख्त कार्रवाई का प्रावधान करता है. ऐसे मामलों में डरने की बजाय तुरंत पुलिस, शिक्षक या अभिभावकों को सूचना देना चाहिए. सामाजिक सुरक्षा विषय पर बोलते हुए उन्होंने साइबर अपराध, नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी. इस अवसर पर शुभम कुमार सिंह, परमानंद वर्मा, रोशनदीप टोप्पो, रंजीत कुमार, किरण कुजूर और श्री वत्स गर्ग सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में सभी ने यातायात नियमों का पालन करने और समाज को सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel