[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा कॉफी विद एसडीएम’ आज , इस बार ग्रामीण चौकीदार-दफादार बनेंगे प्रशासन के मेहमान

कॉफी विद एसडीएम’ आज , इस बार ग्रामीण चौकीदार-दफादार बनेंगे प्रशासन के मेहमान

0
कॉफी विद एसडीएम’ आज , इस बार ग्रामीण चौकीदार-दफादार बनेंगे प्रशासन के मेहमान

गढ़वा. सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार के लोकप्रिय साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” की अगली कड़ी का आयोजन कल यानी बुधवार को होगा. यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से अनुमंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित किया जायेगा. प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद सेतु बनाने के उद्देश्य से शुरू किये गये इस खास कार्यक्रम में हर बार समाज के अलग-अलग वर्गों को आमंत्रित किया जाता है. इसी कड़ी में इस बार गढ़वा एवं डंडा प्रखंड क्षेत्र के चौकीदार-दफादारों (ग्रामीण प्रहरियों) को आमंत्रित किया गया है. सदर एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि इस बार के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांव स्तर की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना है. संवाद के दौरान सामाजिक समन्वय, ग्रामीण सूचना तंत्र की मजबूती, सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर नियंत्रण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उभर रही समसामयिक समस्याओं पर चर्चा की जायेगी. कार्यक्रम में जमीनी स्तर पर दिन-रात कार्य कर रहे इन प्रहरियों के अनुभवों, उनकी व्यावहारिक समस्याओं एवं उनके महत्वपूर्ण सुझावों को सीधे सुना जायेगा, एसडीएम ने कहा कि चौकीदार और दफादार ग्रामीण स्तर पर प्रशासन की आंख और कान की भूमिका निभाते हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाये रखने, सामाजिक गतिविधियों की जानकारी समय पर प्रशासन तक पहुंचाने तथा किसी भी संभावित विवाद या तनाव की प्रारंभिक सूचना उपलब्ध कराने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य केवल औपचारिक चर्चा करना नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे लोगों की बातों को गहराई से समझना और उनके सुझावों के आधार पर व्यवस्था को बेहतर बनाना है. सभी आमंत्रित प्रहरी निर्धारित समय पर इसमें स्वैच्छिक रूप से शामिल हों.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel