[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा पहलगाम में आतंकी हमले के खिलाफ भाजपा का मशाल जुलूस

पहलगाम में आतंकी हमले के खिलाफ भाजपा का मशाल जुलूस

0
पहलगाम में आतंकी हमले के खिलाफ भाजपा का मशाल जुलूस

गढ़वा.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ बुधवार को गोविंद प्लस टू विद्यालय के मैदान से रंका मोड़ तक मशाल जुलूस निकाला व आक्रोश प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने किया. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि पाकिस्तान ने साजिश कर भारत पर कायराना हमला किया है. धर्म व संप्रदाय पूछकर हिंदुओं पर हमला किया गया है. लेकिन केंद्र में बैठी मोदी सरकार ऐसे आतंकी को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध है. पाकिस्तान शायद यह भूल रहा है कि भारत में नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री बैठा है, जो दुश्मनों को घर में घुस कर मारता है. मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय चौबे ने कहा कि हमला करनेवाले दुनिया के किसी कोने में होंगे, उनका नेस्तनाबूद होना तय है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा से भारत की पीठ पर वार किया है, लेकिन अब वह खेल नहीं चलेगा. जिस तरह से निहत्थे लोगों पर आतंकवादियों ने हमला किया है, वह कायरता की पराकाष्ठा है. धर्म के आधार पर गोलीबारी की गयी है, जो अत्यंत ही निंदनीय कृत्य है. उन्होंने कहा कि भारत शक्तिशाली देशों में शामिल हो चुका है. भारत पर हमला करनेवाले आतंकवादी विश्व के किसी भी जगह छुपे होंगे वे बच नहीं पायेंगे.

उपस्थित लोग : कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, भाजपा नेता ब्रजेश उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, जयंत पाण्डेय, शुभम गुप्ता, पार्वती सिंह, रितेश दुबे, टिंकू गुप्ता, प्रवीण पाल, कंचन पाण्डेय, मनोज महतो, अंकित तिवारी, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, अरविंद पटवा, अमर गुप्ता व करण चंद्रवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel