[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा समाज को सवर्ण व गैर सवर्ण को बांटने का प्रयासः उदय सिंह

समाज को सवर्ण व गैर सवर्ण को बांटने का प्रयासः उदय सिंह

0
समाज को सवर्ण व गैर सवर्ण को बांटने का प्रयासः उदय सिंह

प्रतिनिधि, भवनाथपुर यूजीसी कानून के प्रस्ताव को लेकर सवर्ण समाज में विरोध तेज हो गया है. सोमवार को केतार प्रखंड स्थित चटनियां डैम पर सवर्ण समाज की बैठक हुई. बैठक में खरौंधी, हरिहरपुर, केतार व भवनाथपुर क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए और कानून के खिलाफ अपनी नाराजगी जतायी. बैठक की अध्यक्षता हरिहरपुर निवासी उदय सिंह ने की, जबकि संचालन खरौंधी प्रखंड के करीवाडीह निवासी विनोद कुमार सिंह ने किया. इस दौरान उदय सिंह ने आरोप लगाया कि पहले समाज को हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर बांटा गया और अब सवर्ण व गैर-सवर्ण के बीच विभाजन का प्रयास किया जा रहा है. वक्ताओं ने कहा कि गांवों में तनाव का माहौल बन रहा है और यह स्थिति सामाजिक सौहार्द के लिए ठीक नहीं है.भवनाथपुर के सदर अख्तर अंसारी ने भी सवर्ण समाज का समर्थन किया. अगली बैठक 8 मार्च को केतार स्थित चतुर्भुजी मंदिर में आयोजित की जायेगी. बैठक में विनोद कुमार सिंह, गोपाल कृष्ण चौबे, प्रमोद सिंह, लालो सिंह, धीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सीताराम पाठक, सूर्यनाथ सिंह, ओम प्रसुन, संतोष सिंह, राजीव रंजन सिंह, अख्तर अंसारी, विनोद सिंह, गोपाल कृष्ण चौबे, सुनील सिंह, दिलीप सिंह, दिनेश कुमार सिंह, बबलू सिंह, चंद्रशेखर सिंह, श्रीराम सिंह, राजकुमार सिंह, गोशुल आलम, पप्पन सिंह, सुनील पाण्डेय, अजय सिंह, आनंद सिंह, अरविंद पाठक, जितेन्द्र पाठक आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel