[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा परीक्षा केंद्रों पर पेयजल व साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त की जाये: डीसी

परीक्षा केंद्रों पर पेयजल व साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त की जाये: डीसी

0
परीक्षा केंद्रों पर पेयजल व साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त की जाये: डीसी

नीट यूजी परीक्षा को लेकर केंद्रों का डीसी व एसपी ने लिया जायजा प्रतिनिधि, गढ़वा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी)-2026 के सफल संचालन को लेकर सोमवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल व पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. आगामी तीन मई को होने वाली इस परीक्षा के लिए शहर के तीन प्रमुख केंद्रों को चिह्नित किया गया है, जहां मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय एसएसजेएस नामधारी कॉलेज, आर के प्लस टू गोविंद हाई स्कूल व केंद्रीय विद्यालय का जायजा लिया. इस दौरान केंद्रीय विद्यालय में पेयजल, लाइटिंग और साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी. हालांकि, नामधारी कॉलेज और गोविंद हाई स्कूल में व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर उपायुक्त ने नाराजगी जतायी. उन्होंने संबंधित प्रभारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा से पूर्व पेयजल, शौचालय की मरम्मत, साफ-सफाई और लाइटिंग की समुचित व्यवस्था की जाये. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा की तिथि से पूर्व एक बार पुनः सभी केंद्रों का निरीक्षण किया जायेगा. निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी कैंसर राजा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel