[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही को हराने वाली तिकड़ी टूटी, दीपक देव ने विधायक के खिलाफ ही फूंका बिगुल

पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही को हराने वाली तिकड़ी टूटी, दीपक देव ने विधायक के खिलाफ ही फूंका बिगुल

0
पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही को हराने वाली तिकड़ी टूटी, दीपक देव ने विधायक के खिलाफ ही फूंका बिगुल
प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बात करते दीपक प्रताप देव

श्री वंशीधर नगर से गौरव पांडेय की रिपोर्ट

Anant Pratap Deo, गढ़वा : झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद गढ़वा जिला झामुमो (JMM) के भीतर एक बहुत बड़ा राजनीतिक भूचाल आ गया है. भवनाथपुर के झामुमो विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ ‘छोटे राजा’ के सबसे भरोसेमंद सहयोगी और रणनीतिकार दीपक प्रताप देव ने राजनीति में अपनी अलग राह पकड़ ली है. वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के कद्दावर नेता भानु प्रताप शाही को शिकस्त देने के लिए जो मजबूत तिकड़ी बनी थी, उसमें विधायक अनंत प्रताप देव के साथ ताहिर अंसारी और दीपक प्रताप देव मुख्य स्तंभ थे. अब यह पुराना समीकरण पूरी तरह ध्वस्त हो गया है. शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित कर दीपक प्रताप देव ने विधायक से अलग होने का आधिकारिक एलान कर दिया. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वे झामुमो में थे, हैं और हमेशा रहेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही उनके एकमात्र सर्वमान्य नेता हैं.

गुटबाजी से नाराज हैं दीपक

प्रेस वार्ता के दौरान दीपक प्रताप देव ने विधायक की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपना दर्द साझा किया. उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में झामुमो को जीत दिलाने के लिए हमने अपना खून-पसीना एक किया था. जनता ने हम पर भरोसा जताया था, लेकिन आज हालात बदल चुके हैं. जब क्षेत्र की जनता अपने जायज कामों के लिए जाती है, तो वहां गंदी गुटबाजी की जाती है. यह कहकर काम रोका जाता है कि फलां व्यक्ति दीपक का आदमी है और फलां ताहिर का आदमी है. पिछले डेढ़ वर्षों में हमने सैकड़ों बार विधायक को समझाने की कोशिश की कि वे जनता के भरोसे का गला न घोंटें, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ.”

Also Read: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, गिरिडीह में लाखों के जेवरात और नकदी की चोरी

हेमंत सरकार में पूरा राज्य चमक रहा

दीपक प्रताप देव ने विधायक की सुस्ती को क्षेत्र के पिछड़ेपन का मुख्य कारण बताया. उन्होंने कहा कि आज पूरे झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है और हर विधानसभा क्षेत्र चमक रहा है, लेकिन भवनाथपुर एक ऐसा अपवाद बन गया है. यहां विधायक की सुस्ती के कारण विकास कार्यों पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया है. जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रही है.

JMM नेतृत्व सर्वे कराकर देख ले जमीन पर कौन है लोकप्रिय

भविष्य की राजनीति और टिकट की दावेदारी पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए दीपक प्रताप देव ने कहा कि 2029 के विधानसभा चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन समय आने पर वह पार्टी फोरम में अपनी बात मजबूती से रखेंगे. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इलाके में जो ‘मिशन 2029’ का कैंपेन चल रहा है, वह जनता द्वारा शुरू किया गया है क्योंकि लोकतंत्र में जनता ही असली नेता चुनती है. दीपक ने जेएमएम आलाकमान को चुनौती भरे लहजे में कहा कि पार्टी नेतृत्व जब चाहे भवनाथपुर में खुद स्वतंत्र सर्वे कराकर देख लें. पता चल जाएगा कि जमीन पर कौन सबसे ज्यादा लोकप्रिय है. वे पिछले 23 वर्षों से इस क्षेत्र में जनता की सेवा कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे.

Also Read: बाबा मंदिर में सालों भर अर्घा सिस्टम की तैयारी, गर्भगृह में मोबाइल पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel