[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा भीड़ नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन रही चौकस

भीड़ नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन रही चौकस

0
भीड़ नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन रही चौकस

धनतेरस को लेकर सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम, मेन रोड व पुरानी बाजार में की गयी थी बैरिकेडिंग जितेंद्र सिंह, गढ़वा धनतेरस के मौके पर शहर के बाजारों ने भीड़ नियंत्रण के लिए गढ़वा पुलिस शनिवार को पूरी तरह सतर्क रही. सुबह से ही पुलिस बल और एसआइएस के जवान शहर के प्रमुख मार्गों पर तैनात थे. यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए मेन रोड, पुरानी बाजार और मझिआंव मोड़ पर बैरिकेडिंग की गयी थी. पुलिस ने सुरक्षा को लेकर वाहनों की जांच की. कई जगहों बैरिकेडिंग लगाकरर दोपहिया वाहनों को भी रोका गया, जिससे लोगों को असुविधा हुई. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों को नियमों का पालन करने और प्रशासन के सहयोग की अपील की. धनतेरस पर सड़क किनारे सजता है बाजार विदित हो कि धनतेरस के अवसर पर हर साल गढ़वा शहर की प्रमुख सड़कों के किनारे अस्थायी बाजार लगता है. शहर के मेन रोड, रंका रोड, मझिआंव रोड, इंदिरा गांधी रोड, पुरानी बाजार और घड़ा पट्टी पर अस्थायी बाजार सजते हैं. सड़कों के किनारे बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोने-चांदी के आभूषण और सजावटी वस्तुओं की दुकानें लगती हैं, जिससे आवाजाही बाधित होती है. भीड़ और ट्रैफिक अव्यवस्था की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए इस बार पहले से ही बैरिकेडिंग कर प्रमुख रास्तों को बंद कर दिया था. शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर था प्रतिबंध भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था. भारी वाहनों को बाईपास फोरलेन मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया. साथ ही विभिन्न रूट चार्टों पर पुलिस पदाधिकारी और जवानों को तैनात किया गया था ताकि हर स्थिति पर नजर रखी जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel