[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा दुकानदारी के विवाद में युवक पर चाकू से हमला

दुकानदारी के विवाद में युवक पर चाकू से हमला

0
दुकानदारी के विवाद में युवक पर चाकू से हमला

प्रतिनिधि, गढ़वा रमना थाना क्षेत्र के रमना बाजार मोहल्ला में दुकानदारी के मामूली विवाद को लेकर रविवार को एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया. इस घटना में आशुतोष कुमार गुप्ता का पुत्र सूर्या कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं, बीच-बचाव करने गये उसके भाई सनी कुमार गुप्ता को भी पीटकर घायल कर दिया गया है. अस्पताल में इलाजरत सूर्या कुमार ने बताया कि रमना स्टैंड में उसकी दुकान है. उसके ठीक बगल में राहुल कुमार की भी दुकान है. सूर्या का आरोप है कि जब भी उसकी दुकान पर कोई ग्राहक आता था, तो राहुल कुमार उसे अपने पास बुला लेता था और ग्राहकों को उसके खिलाफ भड़काता भी था. इसका विरोध करने पर आक्रोशित होकर राहुल कुमार और उसके पिता अरुण प्रसाद गुप्ता ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसी बीच राहुल कुमार ने अचानक चाकू निकालकर उसपर हमला कर दिया ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घटना की भनक लगते ही सूर्या का भाई सनी कुमार गुप्ता बीच-बचान करने पहुंचा, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और उसे भी घायल कर दिया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल सूर्या कुमार को रमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल सदर अस्पताल में उसका इलाज जारी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel