[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा ससुराल में शादी समारोह के दौरान युवक ने कीटनाशक की आत्महत्या

ससुराल में शादी समारोह के दौरान युवक ने कीटनाशक की आत्महत्या

0
ससुराल में शादी समारोह के दौरान युवक ने कीटनाशक की आत्महत्या

साली की शादी में शामिल होने गया था शंकर, शराब के नशे में खाया कीटनाशक प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा थाना क्षेत्र के कोरवाडीह गांव निवासी राजेंद्र चौधरी के पुत्र शंकर चौधरी (27 वर्ष) ने अपने ससुराल में कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली. घटना मेराल थाना क्षेत्र के हसनदाग गांव की है, जहां युवक अपनी चचेरी साली की शादी में शामिल होने गया था. जानकारी के अनुसार, रविवार को हसनदाग में शंकर की चचेरी साली की शादी थी. घर के सभी सदस्य शादी की रस्मों और बरात के स्वागत में व्यस्त थे. इसी बीच घर में शंकर ने शराब के नशे में कीटनाशक का सेवन कर लिया. जब घर वाले समारोह से वापस लौटे, तो उन्होंने शंकर को बेहोश पाया. परिजन आनन-फानन में उसे मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल पहुंचने चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel