[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा तीन निकायों के 50 वार्ड के लिए बनाये गये 89 मतदाता केंद्र

तीन निकायों के 50 वार्ड के लिए बनाये गये 89 मतदाता केंद्र

0
तीन निकायों के 50 वार्ड के लिए बनाये गये 89 मतदाता केंद्र

समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक, मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण जारी प्रतिनिधि, गढ़वा नगरपालिका आम निर्वाचन को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में तैयारियां तेज हो गयी हैं. सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान निर्वाचन प्रेक्षकों ने विभिन्न कोषांगों द्वारा अब तक किये गये कार्यों की विस्तृत समीक्षा की. बैठक में उपायुक्त ने प्रेक्षकों को बताया कि जिले के तीनों नगर निकायों में चुनाव की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है. मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं, कर्मियों के आवागमन, वाहन व्यवस्था, निर्वाचन सामग्री और पोस्टल बैलेट की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है. पुलिस अधीक्षक अमन कुमार की मौजूदगी में शस्त्रों के सत्यापन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा की गयी. बैठक में बताया गया कि गढ़वा जिला के तीनों नगर निकाय गढ़वा नगर परिषद, श्री वंशीधर नगर व मझिआंव नगर पंचायत को मिलाकर कुल 50 वार्ड हैं. चुनाव के लिए कुल 89 मतदान केंद्र चिह्नित किये गये हैं. डीसी ने बताया कि प्रशिक्षण का कार्य जारी हैं. दूसरा प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 फरवरी और तीसरा 19 फरवरी को होगा. बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, आरओ राज महेश्वरम (गढ़वा), संजय कुमार (मझिआंव), प्रभाकर मिर्धा (श्री बंशीधर नगर) सहित विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे. विज्ञापनों व पेड न्यूज पर कड़ी नजर रखें बैठक में गढ़वा नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक रविंद्र गागराई, व्यय प्रेक्षक नवनीत कुमार सिंह, श्री वंशीधर नगर के सामान्य प्रेक्षक दिनेश कुमार रंजन, व्यय प्रेक्षक अंशु कुमार यादव व मझिआंव नगर पंचायत के सामान्य प्रेक्षक लखीराम बास्के व व्यय प्रेक्षक अरुण कुमार एक्का ने हिस्सा लिया. प्रेक्षकों ने आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने व विज्ञापनों और पेड न्यूज पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel