[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा 500 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, 73 को ऑन द स्पॉट मिला ऑफर लेटर

500 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, 73 को ऑन द स्पॉट मिला ऑफर लेटर

0
500 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, 73 को ऑन द स्पॉट मिला ऑफर लेटर

चिनियां में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2026 का आयोजन प्रतिनिधि, गढ़वा जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर गढ़वा द्वारा शुक्रवार को चिनियां प्रखंड स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2026 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मेले में शामिल पांच बेरोजगार युवतियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. रोजगार मेले में कुल 18 प्रतिष्ठित निजी नियोक्ताओं ने भाग लिया और विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों के लिए रिक्तियां उपलब्ध करायीं. इनमें जन शिक्षण संस्थान गढ़वा, एआइएसइसीटी मेगा स्किल, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, एसआईएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, फेस बिरसा स्किल सेंटर चिनियां, बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय, चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड, किस्मती कॉलेज ऑफ फार्मेसी मेराल, बाबा कमलेश टेक्सटाइल्स तथा एल एंड टी कंस्ट्रक्शन सहित अन्य संस्थान शामिल थे. इन नियोक्ताओं द्वारा सेल्स ऑफिसर, अकाउंटेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, आईटी एग्जीक्यूटिव, नर्सिंग स्टाफ, ट्यूटर, क्लर्क, प्रोफेसर, लेक्चरर, मोबिलाइजर, इलेक्ट्रिशियन, सिक्योरिटी गार्ड, ट्रेनर, सिलाई मशीन ऑपरेटर और हेल्पर सहित विभिन्न पदों के लिए गढ़वा, पलामू, चतरा, बेंगलुरु और हैदराबाद आदि स्थानों पर लगभग 2551 रिक्तियां उपलब्ध करायी गयी थीं. मेले में 500 से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के तहत मौके पर ही साक्षात्कार, स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन किया गया. कुल 121 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जबकि 73 अभ्यर्थियों को ऑन द स्पॉट ऑफर लेटर प्रदान किये गये. स्किल जेवलपमेंट पर ध्यान देने की जरूरत जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि ने रोजगार मेला का समुचित लाभ उठाने के लिए सभी लोगों को प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ अपने स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है. इससे नौकरी पेशा नहीं मिलने की स्थिति में वह अपने हुनर से अपना जीविकोपार्जन का रास्ता प्रशस्त कर सकेंगे एवं बेरोजगारी की समस्या से छुटकारा पा सकेंगे. उन्होंने कहा कि प्रत्येक साल रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है, इसमें जिला प्रशासन की कोशिश होती है कि ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार युवकों युवत्तियों को रोजगार से जोड़ा सके. उन्होंने मेले में आये बेरोजगार युवक युवतियों से अपने योग्यता एवं इच्छा अनुसार विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाये गये स्टॉल का निरीक्षण कर रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि रोजगार सृजन से संबंधित सूचनाएं समाचार पत्र आदि के माध्यम से भी निकाले जाते हैं, जिसको नियमित रूप से वे देखें तथा जिला व अन्य स्तर पर निकाले गये रोजगार सृजन से संबंधित अवसरों का लाभ उठायें. इस दौरान कई चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार सृजन हेतु मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel