[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम East Singhbhum News : जर्जर भवन में जान जोखिम में डाल रहने को विवश हैं कर्मी

East Singhbhum News : जर्जर भवन में जान जोखिम में डाल रहने को विवश हैं कर्मी

0
East Singhbhum News : जर्जर भवन में जान जोखिम में डाल रहने को विवश हैं कर्मी

घाटशिला.

घाटशिला प्रखंड मुख्यालय परिसर में कई सरकारी भवन जर्जर है, जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है. प्रखंड मुख्यालय के ठीक सामने स्थित पुराना प्रखंड कार्यालय पूरी तरह जर्जर हो चुका है. फिलहाल इस भवन में कोई कार्यालय संचालित नहीं है, केवल विद्युत विभाग की राजस्व वसूली मशीन ही लगी हुई है. इसी तरह बीडीओ आवास, बाल विकास परियोजना का पुराना कार्यालय, व्यवहार न्यायालय व अनुमंडल- प्रखंड कार्यालय से जुड़े कर्मियों के लिए बनाये गये आवास भी जर्जर हैं. कई भवनों में सांप-बिच्छू का डेरा है, जिससे आस पास रहने वाले लोगों और कर्मियों में खतरा बना रहता है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लिए बने कुछ आवास उपयोग योग्य तो हैं, लेकिन वे भी मरम्मत के अभाव में जर्जर हैं. बताया गया कि कई भवनों को पहले ही विभाग द्वारा रिजेक्ट किया जा चुका है, बावजूद इसके उन्हें तोड़ने या मरम्मत करने की दिशा में अब तक कोई पहल नहीं हुई है.

भवन निर्माण विभाग का अपना कार्यालय भी जर्जर

हैरानी की बात यह है कि भवन निर्माण विभाग का अपना कार्यालय भवन भी जर्जर है, जहां प्रतिदिन अधिकारी-कर्मचारी आते हैं, लेकिन मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. घाटशिला प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ ने भवन निर्माण विभाग को इस मामले से अवगत करा चुके है. इस संबंध में भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता प्रेम प्रकाश हेंब्रम ने बताया कि विभाग के पास जर्जर और रिजेक्ट भवनों की जानकारी उपलब्ध है. रिजेक्ट भवनों को तोड़ने के लिए नये प्रस्ताव की आवश्यकता होती है. उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के सभी भवनों की सूची तैयार की जायेगी, जिन भवनों की मरम्मत संभव है.

जर्जर भवनों की स्थिति

घाटशिला प्रखंड मुख्यालय के सामने स्थित पुराना प्रखंड कार्यालय भवन पूरी तरह जर्जर अवस्था में है.

अनुमंडल न्यायालय से जुड़े कर्मचारियों के लिए बने आवास भी अत्यंत जर्जर हो चुके हैं.

स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के लिए निर्मित कई आवास भवन जर्जर अवस्था में हैं, जिनकी तत्काल मरम्मत की जरूरत भवन निर्माण विभाग का कार्यालय भी जर्जर है, लेकिन विभाग अब तक मरम्मत की दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया

भवन निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मी प्रतिदिन इसी जर्जर भवन में कार्यालय कार्य करते हैं, अपने ही कार्यालय की मरम्मत पर पहल नहीं

प्रखंड विकास पदाधिकारी का आवास भवन भी जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है और उपयोग योग्य नहीं रह गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel