[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम पूर्वी सिंहभूम में महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार, पुलिस ने दर्ज किया मामला 

पूर्वी सिंहभूम में महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार, पुलिस ने दर्ज किया मामला 

0
पूर्वी सिंहभूम में महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार, पुलिस ने दर्ज किया मामला 
पूर्वी सिंहभूम में शर्मसार करने वाली घटना. सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

चाकुलिया से राकेश सिंह की रिपोर्ट 

East Singhbhum News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र के बड़ियागाजाड़ गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़िता ने चाकुलिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

क्या है मामला? 

पीड़िता के अनुसार, घटना 1 अप्रैल की दोपहर लगभग 12 बजे की है. वह गांव से कुछ दूरी पर स्थित शाखा नहर के पास अपने मवेशी चरा रही थी. इसी दौरान पास में ही बैल चरा रहे दूला हांसदा नामक युवक ने उसे अकेला पाकर पीछे से पकड़ लिया और नहर के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

पंचायत में नहीं पहुंचा आरोपी

पीड़िता ने घर लौटकर अपने पति को आपबीती सुनाई, जिसके बाद दोनों न्याय के लिए ग्राम प्रधान के पास पहुंचे. ग्राम प्रधान ने आरोपी को पक्ष रखने के लिए बुलाया, लेकिन पिछले 5 दिनों से वह पंचायत की बैठकों में शामिल नहीं हुआ. थक-हारकर पीड़िता ने थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई. 

पुलिस ने शुरू की जांच 

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: रेलवे ट्रैक पर हाथियों का झुंड, अहमदाबाद एक्सप्रेस के लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

Previous article जमशेदपुर में एमजीएम पाइपलाइन बिछाने को लेकर हंगामा, देर रात पुलिस ने संभाला मोर्चा
Next article बिहार के इन 4 जिलों की ग्रामीण सड़कों के लिए सरकार का मास्टरप्लान, जल्द बदलेगी सूरत
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel