[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम East Singhbhum: आम खाने पहुंचे जंगली हाथी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी वन विभाग की टीम

East Singhbhum: आम खाने पहुंचे जंगली हाथी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी वन विभाग की टीम

0
East Singhbhum: आम खाने पहुंचे जंगली हाथी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी वन विभाग की टीम
घटनास्थल पर जुटी भीड़

गौरब पाल
East Singhbhum (बरसोल): झाड़ग्राम के शलबोनी इलाके से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आम खाने पहुंचे एक वयस्क हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. ग्रामीणों का आरोप है कि निजी गेस्टहाउस के आम बागान में लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से हाथी की जान गई है. वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है. झाड़ग्राम ब्लॉक के शलबोनी ग्राम पंचायत क्षेत्र स्थित एक निजी गेस्टहाउस के आम बागान में सोमवार सुबह एक नर हाथी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही वन विभाग के रेंजर उमर इमाम तथा पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे.

ग्रामीणों का आरोप

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि आम बागान में बिजली का तार लगाया गया था. रात के समय आम खाने पहुंचे हाथी को करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई. हाथी की सूंड पर जलने के निशान मिलने के बाद ग्रामीणों की आशंका और गहरा गई है.

जांच के लिए वन विभाग की टीम गठित

वन विभाग के अनुसार, कुछ दिन पहले पांच हाथियों का एक झुंड शलबोनी इलाके में दाखिल हुआ था. माना जा रहा है कि मृत हाथी उसी झुंड का सदस्य था. मामले की जांच के लिए वन विभाग की टीम जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं.

क्या कहना है विधायक का

स्थानीय विधायक, लक्ष्मीकांत साउ ने इस घटना पर कहा, ‘मैंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. हाथी की उम्र करीब 20 से 25 साल है. मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद चलेगा. अगर बिजली के झटके से मौत हुई है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.’

ये भी पढ़ें…

jfc match timming : जेएफसी व ओडिशा के बीच होने वाले मैच का समय बदला

Yog camp : बुजुर्गों के लिए योग शिविर आयोजित, शीतली प्राणायाम का किया अभ्यास

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel