[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम East Singhbhum News : कालचिती पंचायत के 92 चापाकल खराब, गड्ढे का पानी पी रहे लोग

East Singhbhum News : कालचिती पंचायत के 92 चापाकल खराब, गड्ढे का पानी पी रहे लोग

0
East Singhbhum News : कालचिती पंचायत के 92 चापाकल खराब, गड्ढे का पानी पी रहे लोग

घाटशिला. घाटशिला प्रखंड की कालचिती पंचायत में पेयजल की समस्या ने विकराल है. कई गांवों में चापाकल और जलमीनार लंबे समय से खराब हैं. मंगलवार को विधायक सोमेश सोरेन चापड़ी गांव में तालाब जीर्णोद्धार कार्य के शिलान्यास के लिए पहुंचे, तो ग्रामीणों ने अपनी समस्या बतायी. चापड़ी के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगभग 150 परिवार और 800 की आबादी है. गांव के पास तालाब के किनारे छोटे-छोटे चुआं (गड्ढे) खोदकर किसी तरह पीने का पानी निकाला जा रहा है. लोग साइकिल या ठेला-गाड़ी के सहारे करीब आधा किलोमीटर दूर से पानी लाने को विवश हैं. गांव में स्थित चार जलमीनार में से दो और नौ चापाकलों में से चार पूरी तरह खराब हो चुके हैं.

150 में से 92 चापाकल व 12 से 14 जलमीनार खराब डेढ़ साल से मरम्मत के लिए नहीं मिला फंड : मुखिया

कालचिती के मुखिया बैद्यनाथ मुर्मू ने बताया कि पंचायत में लगभग 150 चापाकल हैं, जिनमें से 92 खराब पड़े हैं. वहीं, 12 से 14 जलमीनारें लंबे समय से सफेद हाथी बनी हुई हैं. मुखिया का आरोप है कि पिछले डेढ़ साल से मरम्मत के लिए जिला या प्रखंड स्तर से कोई फंड नहीं मिला है. दूसरी ओर, जल स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी यह कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि चापाकल मरम्मत का उनके विभाग में कोई प्रावधान नहीं है, जिससे पंचायत प्रतिनिधि भी असमंजस में हैं.

विधायक ने दिया सर्वे का निर्देश :

ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद विधायक सोमेश सोरेन ने आश्वासन दिया कि वे इस विषय पर विभागीय पदाधिकारियों से बात करेंगे. उन्होंने जल स्वच्छता विभाग को तत्काल सर्वे करने का निर्देश दिया है. हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि यदि गर्मी बढ़ने से पहले व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गयी, तो स्थिति भयावह हो सकती है. स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की जलमीनारें बंद होने से बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

दामपाड़ा में विधायक ने 28.50 लाख से तालाब जीर्णोद्धार शुरू कराया

घाटशिला. घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने मंगलवार को दामपाड़ा में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार कृषि क्षेत्र को सशक्त करने पर विशेष ध्यान दे रही है. किसानों को स्वावलंबी बनाने का लक्ष्य है. किसान सरकारी संसाधनों का लाभ लेकर खेती को आगे बढ़ायें. विधायक ने भादुआ पंचायत के जामाबाद गांव और कालचिती पंचायत के चापड़ी गांव में भूमि संरक्षण योजना से तालाब जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया. जामाबाद में 16 लाख 50 हजार रुपये और चापड़ी में 12 लाख रुपये की लागत से तालाबों का जीर्णोद्धार किया जायेगा. मौके पर झामुमो नेता जगदीश भकत, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, काजल डॉन, सुखलाल हांसदा, सुजय सिंह, अंपा हेंब्रम, जयपाल मुर्मू, बरजु मुर्मू, मंगल सोरेन, अंकुर कावड़ी आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel