[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम East Singhbhum News : ट्रक के धक्के से वृद्ध की मौत, बालू लदे वाहनों की रफ्तार पर रोक की मांग

East Singhbhum News : ट्रक के धक्के से वृद्ध की मौत, बालू लदे वाहनों की रफ्तार पर रोक की मांग

0
East Singhbhum News : ट्रक के धक्के से वृद्ध की मौत, बालू लदे वाहनों की रफ्तार पर रोक की मांग
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

बरसोल.

पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लवपुर थानांतर्गत हाथीबाड़ी चौक पर शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने 70 वर्षीय वृद्ध को कुचल दिया. वृद्ध की मौके पर मौत हो गयी. मृतक की पहचान नयावसान निवासी मधुसूदन राउत के रूप में हुई. परिजनों के अनुसार, वे घर का सामान लेने बाजार आये थे. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मधुसूदन राउत को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की विरोध में ग्रामीणों ने हाथीबाड़ी चौक पर सड़क जाम कर दिया. गोपीबल्लवपुर पुलिस पहुंची, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ.

समाधान तक अनशन की चेतावनी :

समाचार लिखे जाने तक हाथीबाड़ी चौक पर जाम जारी था. ग्रामीण सड़क पर ही अनशन पर बैठ गये थे. स्थानीय लोगों की मांग है कि जब तक तेज रफ्तार वाहनों और बालू माफियाओं के खिलाफ प्रशासन कोई स्थायी ठोस समाधान नहीं निकालता, तब तक सड़क पर बैठे रहेंगे. पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है.

बालू माफिया और तेज रफ्तार वाहनों पर आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बालू लदे भारी वाहनों का आतंक बढ़ गया है. ये वाहन अत्यधिक तेज रफ्तार से चलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. ग्रामीणों ने याद दिलाया कि बीते बुधवार को भी बिरसा चौक पर एक बालू ट्रक की चपेट में आने से अपूर्व नायक नामक व्यक्ति की जान चली गयी थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel