[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम बेकाबू ट्रक ने पांच घरों को तोड़ा, आक्रोशितों ने पांच घंटे सड़क जाम रखा

बेकाबू ट्रक ने पांच घरों को तोड़ा, आक्रोशितों ने पांच घंटे सड़क जाम रखा

0
बेकाबू ट्रक ने पांच घरों को तोड़ा, आक्रोशितों ने पांच घंटे सड़क जाम रखा
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

चाकुलिया.

चाकुलिया स्थित बेंद गांव में बैंक ऑफ इंडिया के पास रविवार दोपहर में भीषण सड़क दुर्घटना हुई. चाकुलिया से बंगाल जा रहा ट्रक (ओडी 04के/8291) अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे घरों में घुस गया. इसमें पांच घर टूट गये और 50 से अधिक बकरियां मर गयीं. इस घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ. कई लोग बाल-बाल बच गये. घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया. उसकी जमकर धुनाई कर दी. गयी. सूचना पाकर चाकुलिया पुलिस मौके पर पहुंची. एक घंटे बाद चालक को छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया गया. मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि चालक नशे में धुत था. नो इंट्री रहने के बाद भी ट्रक घुसा दिया. इस कारण इतनी बड़ी घटना घटी. चालक केसी श्यामल ने बताया कि वह ओडिशा के ढाकानल का रहने वाला है. वह ओडिशा के जाजपुर से मिट्टी लोडकर दुर्गापुर जा रहा था. बेंद के समीप अचानक नींद आ गयी. आंख लगने के कारण यह दुर्घटना घटी.

प्रशासनिक पदाधिकारियों ने नुकसान की सूची तैयार की

सड़क जाम की सूचना पर एसडीओ सच्चिदानंद महतो, एसडीपीओ अजीत कुजूर, सीओ उपेंद्र कुमार, बीडीओ आरती मुंडा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों को काफी समझाया, पर ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे. उनका कहना था कि बकरियां ही उनकी पूंजी थी. बकरियों के मालिक अमल राणा ने बताया कि उनके पास 60 बकरियां थीं. इसमें अधिकतर की मौत हो चुकी है. इन बकरियों को बेचकर बेटे की शादी करने वाले थे. इस घटना में सीमंतो राणा, अनंत राणा, अमल राणा, विमल राणा एवं सुधीर राणा के घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं. लगभग 5 घंटे तक सड़क जाम के बाद प्रशासनिक पदाधिकारियों ने नुकसान की सूची तैयार की. मुआवजा दिलाने के लिए लिखित आश्वासन दिया. इसके बावजूद ग्रामीणों का कहना था कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक नहीं हटेंगे. ग्रामीण इस बात को लेकर आशंकित थे कि जाम हटाने के बाद मुआवजा नहीं मिलेगा. बाद में काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया.

रविवार रहने से बड़ी दुर्घटना टली

ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर घटना घटी, वह भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र है. घटना रविवार को हुई, इसलिए कई लोगों की जान बच गयी. आमतौर पर सोमवार से लेकर शनिवार तक बैंक पहुंचने वाले लोग बैंक के पास नीम पेड़ के नीचे बैठे रहते हैं. अपने वाहनों को भी खड़े करते हैं. दुर्घटनाग्रस्त वाहन ने सबसे पहले नीम के पेड़ को धक्का मारा. इसके बाद घरों में जा घुसा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel