[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम धालभूमगढ़ का फ्लाइओवर बदहाल, जलजमाव से बढ़ा हादसे का खतरा

धालभूमगढ़ का फ्लाइओवर बदहाल, जलजमाव से बढ़ा हादसे का खतरा

0
धालभूमगढ़ का फ्लाइओवर बदहाल, जलजमाव से बढ़ा हादसे का खतरा

धालभूमगढ़.

धालभूमगढ़ स्थित एनएच-18 फ्लाइओवर की स्थिति समुचित रखरखाव के अभाव में लगातार बदहाल होती जा रही है. सामान्य बारिश के बाद ही फ्लाईओवर पर जलजमाव हो जाता है. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण थोड़ी बारिश में ही फ्लाईओवर पर पानी जमा हो जाता है और सड़क तालाब जैसी दिखने लगती है.

फ्लाइओवर पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे

फ्लाइओवर पर कई स्थानों पर गड्ढे और दरारें बन गयी हैं. पानी भर जाने के बाद ये गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है. खासकर रात के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है, क्योंकि फ्लाइओवर पर लगी अधिकांश स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं. अंधेरा, जलजमाव और उबड़-खाबड़ सड़क वाहन चालकों के लिए खतरे का कारण बन रही है.

सड़क मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था बदहाल :

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मरम्मत के नाम पर कई जगह पीसीसी सड़क पर कालीकरण का मसाला डाल दिया गया है, जिससे सड़क और अधिक ऊबड़-खाबड़ हो गयी है. खराब सड़क के कारण बाइक चालक कई बार दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं. लोगों का कहना है कि एनएच पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही होती है, ऐसे में सड़क सुरक्षा और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, लेकिन संबंधित एजेंसियां केवल टोल टैक्स वसूली तक सीमित दिखाई दे रही हैं.

आज तक अधूरा है सर्विस रोड और नाला :

बहरागोड़ा से धालभूमगढ़ आने के क्रम में सर्विस रोड का निर्माण आज तक पूरा नहीं हो पाया है. सड़क किनारे अतिक्रमण नहीं हटाये जाने के कारण सर्विस रोड कई जगह सिंगल रोड में तब्दील हो गया है. इस कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. फ्लाईओवर के नीचे नाला निर्माण कार्य भी अधूरा पड़ा हुआ है. बरसात में यहां जलजमाव और बड़े-बड़े गड्ढे बन जाते हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है. वहीं धालभूमगढ़ चौक से थाना तक बांयी ओर सर्विस रोड का निर्माण नहीं होने के कारण फ्लाईओवर और सर्विस रोड के मिलन स्थल पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं संबंधित विभाग से अविलंब फ्लाईओवर की मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने, स्ट्रीट लाइट चालू कराने और अधूरी सर्विस रोड व नाला निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel