[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम East Singhbhum News : नया बजट युवाओं के लिए विकासोन्मुख : रवि सिंह

East Singhbhum News : नया बजट युवाओं के लिए विकासोन्मुख : रवि सिंह

0
East Singhbhum News : नया बजट युवाओं के लिए विकासोन्मुख : रवि सिंह

हाता .पोटका प्रखंड के गीतिलता स्थित रंभा कॉलेज में गुरुवार को ””””””””बजट मंथन”””””””” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य भावी पीढ़ी को देश की वर्तमान आर्थिक नीतियों और बजट के दूरगामी प्रावधानों से परिचित कराना था. कार्यक्रम की शुरुआत में असिस्टेंट प्रो ऐश्वर्या कर्माकर ने मुख्य वक्ता, श्रीनाथ विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रो रवि कुमार सिंह को पौधा भेंटकर स्वागत किया. डॉ गंगा भोला ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बजट पर चर्चा की प्रासंगिकता और छात्रों के लिए इसकी आवश्यकता पर प्रकाश डाला.

विकासोन्मुख बजट और युवाओं के अवसर

मुख्य वक्ता रवि कुमार सिंह ने बजट की जटिल बारीकियों को छात्रों के लिए बेहद सरल बनाया. उन्होंने बताया कि बजट में युवाओं और छात्रों के लिए किन-किन विशेष लाभकारी योजनाओं को शामिल किया गया है. बजट की तकनीकी पहलू किस प्रकार देश की आर्थिक स्थिरता और विकास को गति देते हैं. नया बजट किस प्रकार भविष्य के भारत का रोडमैप तैयार कर रहा है. कॉलेज की प्राचार्या डॉ कल्याणी कबीर ने भी अपने विचार साझा करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में बजट के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रभावों को रेखांकित किया. उन्होंने छात्रों को आर्थिक रूप से साक्षर बनने के लिए प्रेरित किया. इस ज्ञानवर्धक सत्र में डॉ सुमन लता, डॉ रश्मि लुगुन, शीतल कुमारी, मंजू गागराई, डॉ सतीश चंद्र, डॉ दिनेश यादव, डॉ भूपेश चंद, नमानी भुइयां, मानस मंडल, दीपिका महतो सहित अन्य प्राध्यापक और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. कार्यक्रम का समापन कॉमर्स विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ किशन शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel