गालूडीह . गालूडीह की बड़ाकुर्शी पंचायत के आमचुड़िया गांव में शुक्रवार देर रात ग्रामीणों ने एक महिला बुदून महतो को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया. जानकारी के अनुसार महिला रात करीब 1 बजे गांव के मनोज महतो के घर में घुस गयी थी. आहट पाकर परिवार के जागने पर महिला भागने लगी. इसके बाद ग्रामीणों ने महिला को घेर लिया. गनीमत रही कि ग्रामीणों ने महिला के साथ मारपीट नहीं की. रातभर उसे गांव में ही बैठाकर रखा.