[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम East Singhbhum News : एनसीसी कैडटों की कार्य पद्धति पर कर्नल ने प्रसन्नता जतायी

East Singhbhum News : एनसीसी कैडटों की कार्य पद्धति पर कर्नल ने प्रसन्नता जतायी

0
East Singhbhum News : एनसीसी कैडटों की कार्य पद्धति पर कर्नल ने प्रसन्नता जतायी

घाटशिला.

घाटशिला कॉलेज में एनसीसी के कार्यकलापों का निरीक्षण बुधवार को 37 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमांडिंग अधिकारी सह कोल्हान एनसीसी कमांडर कर्नल विनय अहूजा ने किया. कॉलेज के मुख्य द्वार पर प्राचार्य डॉ आरके चौधरी ने उनका स्वागत किया. झारखंड की पारंपरिक रीति-रिवाजों से सम्मान किया गया. कर्नल अहूजा ने एनसीसी कैडेटों के परेड का निरीक्षण किया. परेड का संचालन वरिष्ठ कैडेट राजाराम हेंब्रम ने किया. उन्होंने कॉलेज एनसीसी कार्यालय में एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट महेश्वर प्रमाणिक से विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली. हाल में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा पदयात्रा की रिपोर्ट प्रस्तुत की. कर्नल अहूजा ने प्रसन्नता व्यक्त की. कर्नल ने कैडेटों को एनसीसी प्रशिक्षण के महत्व बताया. कहा कि घाटशिला कॉलेज एनसीसी के कार्य अत्यंत सराहनीय हैं. मौके पर कर्नल अहूजा व प्राचार्य डॉ चौधरी ने वरिष्ठ कैडेट राजाराम हेंब्रम को अंडर ऑफिसर का रैंक लगाकर प्रोत्साहित किया. इसके बाद कर्नल अहूजा को प्राचार्य कक्ष में सम्मानित किया गया. उन्हें अंगवस्त्र, पुष्प पौधा व स्मृति चिह्न भेंट की. मौके पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट महेश्वर प्रमाणिक सहित डॉ डीसी राम, प्रो इंदल पासवान, डॉ एसपी सिंह, डॉ संदीप चंद्र, डॉ संजेश तिवारी, डॉ कुमार विशाल, प्रो रामविनय श्याम, प्रो पुंजिसा बेदिया, प्रो मानिक मार्डी, प्रो बसंती मार्डी आदि उपस्थित थे.

संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में एनसीसी गतिविधियों का निरीक्षण

घाटशिला.

घाटशिला के संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में बुधवार को 37 झारखंड एनसीसी बटालियन जमशेदपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनय आहूजा ने प्रशासनिक निरीक्षण किया. इस दौरान विद्यालय में संचालित एनसीसी गतिविधियों, प्रशिक्षण व्यवस्था व अनुशासन की समीक्षा की. निरीक्षण के क्रम में कर्नल आहूजा ने विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ श्रीनिवास मिश्रा व एनसीसी अधिकारी डॉ प्रसेनजित कर्मकार से भेंट कर एनसीसी प्रशिक्षण, शिविरों व आगामी कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा की. उन्होंने कैडेट्स से संवाद करते हुए उन्हें अनुशासन, निष्ठा और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया. कर्नल आहूजा ने विद्यालय में एनसीसी के सुचारु व प्रभावी संचालन की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया. विद्यालय परिवार ने उनके मार्गदर्शन और प्रेरक विचारों के लिए आभार प्रकट किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel