[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम East Singhbhum News : मंईयां योजना के फर्जी लाभुकों पर कार्रवाई करे प्रशासन : झामुमो

East Singhbhum News : मंईयां योजना के फर्जी लाभुकों पर कार्रवाई करे प्रशासन : झामुमो

0
East Singhbhum News :  मंईयां योजना के फर्जी लाभुकों पर कार्रवाई करे प्रशासन : झामुमो

घाटशिला.

घाटशिला प्रखंड में मंईयां सम्मान योजना के कुल 20,300 लाभुक हैं. फर्जीवाड़ा के संदेह में जिला से 4,550 लाभुकों की जांच का आदेश मिला है. जांच शुरू होते ही कई पंचायतों में गड़बड़ी सामने आने लगी है. झामुमो घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ के नाम कार्यपालक दंडाधिकारी अमन कुमार को ज्ञापन सौंपा. मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने मंईयां सम्मान योजना में भारी अनियमितताओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया. घाटशिला प्रखंड में लगभग 200 लाभार्थी ऐसे मिले हैं, जो योग्य नहीं हैं. घाटशिला, गोपालपुर, हेंदलजुड़ी, धरमबहाल, पावड़ा पंचायत समेत कुल 22 पंचायतों में लाभुकों की सूची में कई फर्जी नाम हैं. पंचायत भवनों में टांगी गयी सूचियों में गड़बड़ी की शिकायत की गयी है. ज्ञापन में मांग की गयी कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाये. श्री भकत ने कहा कि आधार कार्ड, राशन कार्ड और वोटर लिस्ट जैसे आवश्यक दस्तावेज के बिना लाभ उठाने वालों की जांच कर कानूनी कार्रवाई हो. फर्जी लोगों को लाभ दिलवाने वालों पर कार्रवाई हो.

इस मामले से मंत्री रामदास सोरेन को अवगत कराया गया. कार्यपालक दंडाधिकारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. मौके पर विकास मजूमदार, पूर्व मुखिया दुर्गा चरण मुर्मू, काला चंद्र सरकार, निमाई कालिंदी, मदन दलाई, सागर पानी, अंकुर कावरी, अशोक महतो, शांखो मुर्मू, मनोज हांसदा, राजा सिंह, प्रकाश निषाद समेत झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel