[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम East Singhbhum News : चेसिस लेकर चेन्नई गया युवक आठ दिनों से लापता, साथियों पर साजिश का आरोप

East Singhbhum News : चेसिस लेकर चेन्नई गया युवक आठ दिनों से लापता, साथियों पर साजिश का आरोप

0
East Singhbhum News : चेसिस लेकर चेन्नई गया युवक आठ दिनों से लापता, साथियों पर साजिश का आरोप

हल्दीपोखर. कोवाली थाना के हल्दीपोखर के भेलाइडीह निवासी चालक रामदास (38) आठ दिनों से चेन्नई से लापता है. रामदास 7 फरवरी को हल्दीपोखर के अपने पांच दोस्तों परेश, हेलो, इजराफिल, पिंटू और लल्लन के साथ चेसिस लेकर चेन्नई गया था. इसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं चल पाया है. नौ फरवरी को परिजनों ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन रामदास का मोबाइल स्विच ऑफ मिला. 11 फरवरी को जब दोबारा फोन किया गया, तो फोन उसके साथी पारस ने उठाया. पारस ने बताया कि वे लोग चेन्नई से भुवनेश्वर आ गये हैं और रामदास कहीं लापता हो गया है.

बार-बार बातें बदल रहे दोस्त : परिजन

रामदास की मां पार्वती दास, पिता सरोज दास, पत्नी प्रमिला दास और बहन रूपा दास का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों का कहना है कि रामदास का मोबाइल उसके साथियों के पास है. वे लोग कभी मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की बात करते हैं, कभी कहीं खो जाने जैसी अलग-अलग बातें बताकर तरह-तरह के बहाने बना रहे हैं. उनके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देना एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करती है. परिजनों ने कोवाली पुलिस से मांग की है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. रामदास को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जाये.

पुलिस हरसंभव मदद करेगी : थाना प्रभारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने कहा कि परिजनों ने मौखिक रूप से जानकारी दी है. चूंकि मामला चेन्नई का है, इसलिए कानूनी और तकनीकी पेचिदगियां हैं. फिर भी पुलिस रामदास की सकुशल बरामदगी के लिए हरसंभव सहयोग करेगी. मामले की छानबीन करेगी.

मुखिया ने परिवार को ढांढ़स बंधाया

घटना की जानकारी मिलने पर मुखिया देवी कुमारी भूमिज एवं जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल परिवार को ढांढ़स बंधाने पहुंचे. उन्होंने कहा कि जब ये पांचों युवक राम दास के साथ चेन्नई गये थे. तो इन्हें यह बताना होगा कि आखिर रामदास कहां है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel