[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम आंगनबाड़ी और आवासीय क्षेत्र के पास खनन का विरोध

आंगनबाड़ी और आवासीय क्षेत्र के पास खनन का विरोध

0
आंगनबाड़ी और आवासीय क्षेत्र के पास खनन का विरोध

पटमदा.

पटमदा की ओड़िया पंचायत अंतर्गत कांकु गांव में प्रस्तावित पत्थर खनन पट्टा को लेकर गुरुवार को बुलायी गयी ग्राम सभा में जमकर हंगामा हुआ. बैठक के दौरान ग्रामीण खनन के समर्थन और विरोध में दो गुटों में बंट गये, जिससे स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गयी. हंगामा बढ़ता देख अंततः ग्रामसभा की कार्रवाई रद्द करनी पड़ी. ग्राम प्रधान मुचीराम मुर्मू की अध्यक्षता में चल रही बैठक में बीडीओ द्वारा प्रतिनियुक्त कनीय अभियंता अजय मंडल और पंचायत सचिव रामजी साव ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया.

70 फीसदी ग्रामीण विरोध में, रैयत दे रहे समर्थन

ग्राम प्रधान मुचीराम मुर्मू ने बताया कि गांव के करीब 70 प्रतिशत लोग कांकु मौजा में किसी भी प्रकार के खनन कार्य के पक्ष में नहीं हैं. विरोध कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि जिस पांच एकड़ 90 डिसमिल भूमि के लिए खनन पट्टा मांगा गया है, वह आंगनबाड़ी केंद्र और रिहायशी इलाके से महज 100 मीटर की दूरी पर है. इससे जनजीवन और पर्यावरण पर बुरा असर पड़ेगा. ग्रामीणों ने पड़ोसी गांव चिरुडीह का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां संचालित खदानों के कारण सड़कें जर्जर हो चुकी हैं और प्रदूषण की वजह से शिक्षक भी स्कूल आने से कतराते हैं. इसके विपरीत, जमीन मालिक खनन के पक्ष में हैं, जिन्होंने पांच वर्षों के लिए अपनी सहमति दी है. समर्थकों का तर्क है कि खदान खुलने से क्षेत्र का विकास होगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel