गोलपहाड़ी व जयप्रभानगर में सरकारी जमीन का हो रहा अतिक्रमण, एसडीओ से की शिकायत
परसुडीह क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का बोलबाला है. सरकारी जमीन को धड़ल्ले से अतिक्रमण कर बेचा जा रहा है. अंचल प्रशासन मौन है. वहीं बस्तीवासी विरोध करते हैं तो उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जाती है.
By Prabhat Khabar News Desk |
April 5, 2024 9:41 PM
जमशेदपुर.
परसुडीह क्षेत्र के गोलपहाड़ी व जयप्रभानगर के बस्तीवासियों ने सरकारी जमीन का अतिक्रमण किये जाने की लिखित शिकायत एसडीओ से की है. एक ज्ञापन सौंप कर जिला प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है. बस्तीवासियों का कहना है कि बस्ती के पास की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किये जाने पर मना करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जाती है. बस्तिवासियों का आरोप है कि सरकारी जमीन पर दिनभर जुआ खेला जाता है व अड्डेबाजी होती है. विरोध करने पर धमकी दी जाती है. प्रतिनिधिमंडल में वीरसिंह हो, कुरैशा खातून, ममता गिरी, रंगलाल पंडित, अक्षय सिंह, एम शर्मा, गोपाल, अंजना कुमारी, दीपक बनर्जी, पूर्णिमा बनर्जी, गुनिया समेत अन्य शामिल थे....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:03 PM
July 6, 2026 1:13 PM
July 1, 2026 4:48 PM
July 1, 2026 12:47 PM
June 29, 2026 12:59 PM
June 29, 2026 11:35 AM
June 28, 2026 10:50 AM
June 26, 2026 1:38 PM
June 26, 2026 8:16 AM
June 25, 2026 6:12 PM
