[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम Potka Vidhan Sabha Result 2024: बीजेपी की मीरा मुंडा आगे, जेएमएम के संजीव सरदार रहे पीछे

Potka Vidhan Sabha Result 2024: बीजेपी की मीरा मुंडा आगे, जेएमएम के संजीव सरदार रहे पीछे

0
Potka Vidhan Sabha Result 2024: बीजेपी की मीरा मुंडा आगे, जेएमएम के संजीव सरदार रहे पीछे
Potka Vidhan Sabha Result 2024

Potka Assembly Election Results 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने में अब कुछ ही वक्त रह गए हैं. उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हो गईं हैं. पूर्वी सिंहभूम की पोटका (एसटी) विधानसभा सीट की अहमियत इस बार काफी बढ़ गई है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा यहां से चुनाव लड़ रहीं हैं. मीरा मुंडा यहां जीत दर्ज करेंगीं या मेनका सरदार का टिकट काटने का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भुगतना पड़ेगा खामियाजा. कौन बनेगा पोटका विधानसभा का विधायक, मीरा मुंडा या फिर संजीव सरदार. परिणाम शनिवार (23 नवंबर) को आ जाएंगे.

मीरा मुंडा का था संजीव सरदार से मुकाबला

अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित पोटका विधानसभा सीट पर मीरा मुंडा को टिकट देने के लिए 3 बार की विधायक रहीं मेनका सरदार का भाजपा ने टिकट काट दिया था. भाजपा की मीरा मुंडा और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संजीव सरदार के बीच इस विधानसभा सीट पर मुकाबला था. जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने भागीरथी हांसदा को यहां से प्रत्याशी बनाया था.

पोटका (एसटी) विधानसभा सीट पर हुई थी 73.55 फीसदी वोटिंग

46-पोटका (एसटी) विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,11,654 मतदाता पंजीकृत थे. इनमें से 1,52,187 पुरुष, 1,59,460 महिला और 7 थर्ड जेंडर वोटर थे. इनमें से 2,29,235 (73.55 प्रतिशत) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. वोट करने वालों में पुरुषों से अधिक महिलाएं थीं. यहां 1,11,919 पुरुष और 1,17,314 महिलाओं ने मतदान किया. 7 में से 2 थर्ड जेंडर वोटर ने भी अपने वोट डाले. यहां 13 नवंबर को पहले चरण में वोटिंग हुई थी.

पोटका में 4 महिला समेत 16 उम्मीदवार लड़ रहे थे चुनाव

पोटका (एसटी) सीट पर 4 महिला समेत 16 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे. भारतीय जनता पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, एसयूसीआई (कम्युनिस्ट), झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा, भारत आदिवासी पार्टी, राइट टू रिकॉल पार्टी, झारखंड पीपुल्स पार्टी, आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया ने अपने उम्मीदवार उतारे थे. 8 निर्दलीय प्रत्याशी भी पोटका से चुनाव लड़ रहे थे.

पोटका (एसटी) से चुनाव लड़ने वाले ये थे 16 उम्मीदवार

क्रम सं.उम्मीदवार का नामपार्टी का नाम
1.मीरा मुंडाभारतीय जनता पार्टी
2.संजीव सरदारझारखंड मुक्ति मोर्चा
3.बिजन सरदारएसयूसीआई (कम्युनिस्ट)
4.भागीरथी हांसदाझारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा
5.महीन सरदारभारत आदिवासी पार्टी
6.राम चंद्र टुडूराइट टू रिकॉल पार्टी
7.सलमा हांसदाझारखंड पीपुल्स पार्टी
8.सुरधू माझीआंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
9.कांदोमणि भूमिजनिर्दलीय
10.चंद्रेय महलीनिर्दलीय
11.धनंजय सिंहनिर्दलीय
12.महेंद्र मुर्मूनिर्दलीय
13.लव कुमार सरदारनिर्दलीय
14.सिरमा देवगमनिर्दलीय
15.सुनीता मुर्मूनिर्दलीय
16.सुबोध सिंह सरदारनिर्दलीय
स्रोत : चुनाव आयोग (Election Commission of India)
Previous article Wedding Special Mehandi : दुल्हन की बहन है? ऐसे लगवाएं ये 5 मेहंदी डीजाइन, जानिए
Next article बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती फिजीकल तैयारी के लिए घंटों पसीना बहा रहे छात्र
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel