[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम 400 मी दौड़ : बालक वर्ग में प्रदीप, बालिका में शांति अव्वल

400 मी दौड़ : बालक वर्ग में प्रदीप, बालिका में शांति अव्वल

0
400 मी दौड़ : बालक वर्ग में प्रदीप, बालिका में शांति अव्वल
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

प्रतिनिधि, पटमदा

पटमदा के एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने शुभारंभ किया. कार्यक्रम के पहले दिन दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप , 4×100 मीटर दौड़, कबड्डी आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. खेल में प्रखंड के विभिन्न स्कूलों से आये बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़- चढ़कर भाग लिया. स्कूल के शिक्षक भी बच्चों का हौसला बढ़ाया. सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल जरूरी है. इससे तनाव दूर होता है. उन्होंने कहा कि खेल से बच्चों का मानसिक के साथ- साथ शारीरिक विकास भी होता है. कार्यक्रम को सफल संचालन के लिए राजेश कुमार, बीआरपी अबनी कुमार महंती, रवि नरेश प्रसाद, प्रबोध कुमार महतो, सुधीर मुर्मु, अजीत कुमार, सहदेव दास, जनार्दन गोराई, सुब्रत मल्लिक, कृष्ण चंद्र दास, चंद्रभानु गुप्ता, मधुसूदन प्रसाद का सराहनीय योगदान रहा. प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों में 100 मीटर दौड़ बालक 14 वर्ग में संदीप महतो प्रथम, पिंटू सिंह दूसरा व राहुल महतो तीसरा. 100 मीटर बालिका अंडर-14 में पूर्णिमा मुर्मू प्रथम, सोहगी सोरेन द्वितीय व बैजन्ती सिंह तीसरे स्थान पर रही.

100 मीटर बालक वर्ग (अंडर -17) में त्रिलोचन मंडी प्रथम

100 मीटर बालक वर्ग अंडर-17 में त्रिलोचन मंडी प्रथम, टीपू हेंब्रम दूसरे व देवराज हेंब्रम तीसरा, 100 मीटर बालिका अंडर-17 में रेणुका हेंब्रम प्रथम, अपर्णा महतो दूसरा व महिमा हेंब्रम तीसरा, 100 मीटर बालिका अंडर-19 में कुणामी टुडू प्रथम, पनमानी टुडू दूसरा, 100 मीटर बालक अंडर-19 में राहुल प्रामाणिक प्रथम, 200 मीटर बालक अंडर-14 में समीर हेंब्रम प्रथम, प्रेम हलदार दूसरा व देव दुलाल मंडल तीसरा, 200 मीटर बालिका अंडर-14 में सुकमा टुडू प्रथम, प्रमिला टुडू दूसरा व गायत्री महतो को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. 200 मीटर बालक अंडर-17 में त्रिलोचन मंडी प्रथम, दामोदर गोराई दूसरा, गुरा बेसरा तीसरा, 200 मीटर बालिका अंडर-17 में सुमित्रा मुर्मू प्रथम, कविता हेंब्रम दूसरा, 200 मीटर बालक अंडर 19 में बीरबल बास्के प्रथम, राहुल प्रामाणिक दूसरा, 200 मीटर बालिका अंडर-19 में कुणाल टुडू प्रथम, हिर्ला हांसदा दूसरा, 400 मीटर बालिका अंडर-14 में पार्वती सिंह प्रथम, सीमा सिंह दूसरा व कमला सिंह तीसरा, 400 मीटर बालक अंडर 14 में गोपी कांत सिंह प्रथम, समीर हेंब्रम दूसरा व राहुल मुर्मू तीसरा, 400 मीटर बालक अंडर 17 में रवि सिंह प्रथम, चंदन सिंह दूसरा, 400 मीटर बालिका अंडर-17 में कविता हेंब्रम प्रथम, बुधनी टुडू दूसरा व अंजना बेसरा तीसरा, 400 मीटर बालक अंडर 19 में प्रदीप कोड़ा प्रथम, 400 मीटर बालिक अंडर-19 में शांति सिंह प्रथम, बिलासी हांसदा दूसरे स्थान पर रहे. लॉन्ग जंप बालक अंडर-14 में पिंटू सिंह प्रथम, भक्त रंजन महतो दूसरा व प्रेम हलदार तीसरे, लॉन्ग जंप बालिका अंडर-14 में संगीता कुमारी महतो प्रथम, पूर्णिमा टुडू दूसरा व जयंती सिंह तीसरा स्थान पर रही. लॉन्ग जंप बालक अंडर 17 में सरकार मंडी प्रथम, त्रिलोचन मंडी दूसरा व सुमित चौधरी तीसरा, अंडर-17 बालिक लॉन्ग जंप में अपर्णा महतो प्रथम, बुधनी टुडू दूसरा व रेणुका टुडू तीसरा, अंडर 19 बालक लॉन्ग जंप में पार्थव दत्त प्रथम, प्रदीप महतो दूसरा, अंडर 19 बालिका लॉन्ग जंप में कुनमी टुडू प्रथम, शांति सिंह दूसरा व मनीषा महतो को तीसरा स्थान मिला जिसे पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel