[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम East Singhbhum News : मलेरिया से बचाव के लिए तैनात एमपीडब्ल्यू की ब्रेन मलेरिया से मौत

East Singhbhum News : मलेरिया से बचाव के लिए तैनात एमपीडब्ल्यू की ब्रेन मलेरिया से मौत

0
East Singhbhum News : मलेरिया से बचाव के लिए तैनात एमपीडब्ल्यू की ब्रेन मलेरिया से मौत

डुमरिया. डुमरिया प्रखंड में मलेरिया के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. मलेरिया से बचाव के लिए तैनात एमपीडब्ल्यू सुभाष चंद्र बेसरा की मलेरिया से मौत हो गयी. वे शुगर, किडनी संक्रमण व खून की कमी की बीमारी से ग्रसित थे. डुमरिया प्रखंड के धोलाबेड़ा गांव के पुनडंगरी टोला निवासी 40 वर्षीय सुभाष चंद्र बेसरा को रविवार को डुमरिया सीएचसी में इलाज के लिए लाया गया. शनिवार रात से सुभाष चंद्र बेसरा की हालत बिगड़ने लगी थी. बारिश व बाढ़ के कारण सभी रास्ते पानी से डूब चुके थे. पानी कम होने पर रविवार सुबह लगभग 4 बजे उन्हें निजी वाहन से डुमरिया सीएचसी लाया गया. डुमरिया सीएचसी में डॉ इरफान उल्लाह ने प्रारंभिक इलाज कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में रविवार की रात लगभग एक बजे सुभाष चंद्र बेसरा का निधन हो गया. परिजन साढ़े चार हजार रुपये खर्च कर सुभाष बेसरा का पार्थिव शरीर गांव तक लाये. उसका अंतिम संस्कार सोमवार को उसके पैतृक गांव में किया गया. अंतिम संस्कार के लिए सीएचसी के चिकित्सक व कर्मी ने आर्थिक सहयोग किया. सुभाष चन्द्र बेसरा डुमरिया सीएचसी में 2008 से एमपीडब्ल्यू के रूप में कार्यरत थे. मलेरिया से निजात के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया गया था. वे विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य संबंधित कार्य करते थे.

–कोट–

सुभाष चंद्र बेसरा एमपीडब्ल्यू के रूप में सीएचसी में कार्यरत थे. उन्हें ब्रेन मलेरिया हो गया था. किडनी में संक्रमण था. नशा के आदी थे. रविवार को परिजन सीएचसी लाये थे. उसे सदर रेफर किया गया था. मैं अभी छुट्टी पर हूं. रविवार की रात उनका देहांत हो गया.

– डॉ शायबा सोरेन, चिकित्सा प्रभारी, डुमरिया सीएचसी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel