[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम East Singhbhum News : केशरपुर की टुसू अव्वल, पुरस्कार के रूप में छह हजार नकद मिले

East Singhbhum News : केशरपुर की टुसू अव्वल, पुरस्कार के रूप में छह हजार नकद मिले

0
East Singhbhum News : केशरपुर की टुसू अव्वल, पुरस्कार के रूप में छह हजार नकद मिले

गालूडीह. घाटशिला प्रखंड की बनकांटी पंचायत स्थित जगन्नाथपुर में रविवार को मकर संक्रांति पर मेला कमेटी की ओर से टुसू मेला का आयोजन किया गया. मौके पर एक से बढ़कर टुसू प्रतिमा लायी गयी थी. ग्रामीण 20 टुसू प्रतिमाओं को लेकर मेले में पहुंचे थे. ग्रामीण टुसू गीतों पर थिरकते नजर आये. मेला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन शामिल हुए. बाबूलाल सोरेन ने कहा कि गांवों में मेला का आयोजन हमारी लोक संस्कृति को दर्शाता है. इससे भाईचारा बढ़ता है. युवाओं को अपनी संस्कृति बचाने के लिए सजग रहने की जरूरत है. वहीं, मुख्य अतिथि हाथों से केशरपुर की टुसू प्रतिमा को प्रथम पुरस्कार स्वरूप 6 हजार नगद राशि प्रदान किया. वहीं दूसरा पुरस्कार जिलिंगगोड़ा की टुसू को 4 हजार, तृतीय पुरस्कार बड़ाबांकी की टुसू को 2 हजार रुपये दिये गये. बाकी टुसू प्रतिमाओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. मौके पर अध्यक्ष दुखीराम सोरेन, सचिव तिलक पातर, सुरेश बास्के, महावीर मंडल, मनोज पातर, दिवाकर टुडू, समीर मार्डी, गालूराम हांसदा, सकीला टुडू, विनोद मार्डी, डोमन हांसदा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel