[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम East Singhbhum News : लापता रामदास का 13वें दिन भी सुराग नहीं, संदेह के घेरे में साथी

East Singhbhum News : लापता रामदास का 13वें दिन भी सुराग नहीं, संदेह के घेरे में साथी

0
East Singhbhum News : लापता रामदास का 13वें दिन भी सुराग नहीं, संदेह के घेरे में साथी
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

हल्दीपोखर. कोवाली थाना के हल्दीपोखर निवासी चालक रामदास (38) के लापता होने के 13 दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है. इस अनहोनी से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मामला तब संदिग्ध हो गया जब साथ गये साथियों के बयानों में विरोधाभास पाया गया. थक-हारकर परिजनों ने विधायक संजीव सरदार से गुहार लगायी. इसके बाद विधायक ने जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक को मामले की जानकारी देते हुए त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है.

क्या है पूरा मामला

पेशा से चालक राम दास 7 फरवरी की सुबह 4 बजे घर से निकला था. जब वह घर नहीं लौटा, तो मां पार्वती दास ने फोन किया. रामदास ने बताया कि वह अपने साथियों पिंटू, पारस, हेलो, ललन, इसराफील के साथ चेचिस लेकर चेन्नई के लिए निकल गया है. 11 और 12 फरवरी को रामदास का मोबाइल बंद मिला. 13 फरवरी को जब मां ने दोबारा फोन किया, तो साथी पारस ने फोन उठाया और बताया कि रामदास भुवनेश्वर से गायब है. परिजन जब पारस को लेकर भुवनेश्वर स्टेशन पहुंचे, तो वहां के सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि रामदास स्टेशन पर उतरा ही नहीं है, जबकि उसके बाकी सभी साथी वहां उतरे थे.

दर-दर भटक रही मां और बहन

रामदास की पत्नी प्रमिला दास अपने दो बच्चों के साथ सुंदरनगर में रहती है, जबकि रामदास हल्दीपोखर में अपने माता-पिता और बहन रूपा दास के साथ रहता था. बेटे के गायब होने के बाद से मां और बहन का बुरा हाल है. स्थानीय उपमुखिया ओम गुप्ता और वार्ड सदस्य देव पालित की मदद से परिजनों ने विधायक संजीव सरदार से संपर्क किया. हैरानी की बात यह है कि रामदास का मोबाइल अभी भी उसके साथी पारस के पास है. जब अन्य साथियों पिंटू, ललन और इसराफील से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो किसी का मोबाइल बंद मिला तो किसी ने फोन रिसीव नहीं किया. साथियों की यह चुप्पी किसी बड़ी अनहोनी की ओर इशारा कर रही है. विधायक संजीव सरदार ने मामले की गंभीरता को लेते हुए जमशेदपुर पुलिस को निर्देश दिया है कि वे ओडिशा और तमिलनाडु पुलिस से समन्वय स्थापित कर रामदास को सुरक्षित वापस लाये.

– मामला भले ही कोवाली क्षेत्र का नहीं है, लेकिन मानवीय आधार पर पुलिस परिजनों की पूरी मदद कर रही है. पुलिस पदाधिकारियों का एक दल जल्द ही रामदास की खोज में चेन्नई रवाना होगा. –

धनंजय पासवान

, थाना प्रभारी, कोवाली.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel