[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम East Singhbhum News : जुड़ी में भूमिज समाज की माघबुरु पूजा 12 को

East Singhbhum News : जुड़ी में भूमिज समाज की माघबुरु पूजा 12 को

0
East Singhbhum News : जुड़ी में भूमिज समाज की माघबुरु पूजा 12 को

पोटका. आदिवासी भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति, जुड़ी की बैठक मंगलवार को स्थानीय सभागार में की गयी. बैठक की अध्यक्षता समिति के भीमसेन सरदार ने की. बैठक में समिति की ओर से दो दिवसीय माघबुरु पूजा सह वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पहले दिन, 12 फरवरी को माघ बुरुबोंगा सहित अन्य पूजा के आयोजन और समाज की शिक्षा, कृषि की स्थिति, पेसा कानून सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और ठोस निर्णय लिया जाएगा. दूसरे दिन, 13 फरवरी को लड़कों और लड़कियों के लिए खेलकूद एवं विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर समाज के मैट्रिक और इंटर टॉपर छात्रों को सम्मानित किया जाएगा. अपराह्न में पूजा अर्चना और सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्र के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाएगी. बैठक में समिति के सचिव धिरेंद्र नाथ सरदार, महीन सरदार, पूर्व मुखिया उपेंद्रनाथ सरदार, श्रीकांत सरदार, बृहस्पति सरदार, नंदलाल सरदार, रमानाथ सरदार, गोपेन सरदार, सुभाष सरदार, सूर्य सरदार, बलदेव सरदार, अजीत सरदार, विष्णु सरदार, लंबोदर सरदार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

जुड़ी में फ्लडलाइट क्रिकेट 8 मार्च से, फुटबॉल 13 को

हाता. जुड़ी पंचायत के नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में आगामी 8 से 14 मार्च तक फ्लडलाइट क्रिकेट एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर जेएफसीए जुड़ी की बैठक स्टेडियम में हरमोहन गोप की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में आयोजन की रूपरेखा और तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. बैठक के बाद कमेटी के रोहित सरदार और पीयूष गोस्वामी (नुटू) ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 8 मार्च को होगा. पहले चार दिन क्रिकेट मुकाबले होंगे, जिसमें कुल 32 टीम भाग लेंगी. विजेता टीम को 1 लाख रुपये, उपविजेता टीम को 60 हजार रुपये और दो सेमीफाइनल टीमों को 15-15 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिये जायेंगे. 12 और 13 मार्च को रात्रि में फुटबॉल प्रतियोगिता होगी, जिसमें कुल 48 टीमें भाग लेंगी. विजेता टीम को 1 लाख रुपये, उपविजेता टीम को 60 हजार रुपये, तीसरे स्थान को 30 हजार रुपये, चौथे स्थान को 20 हजार रुपये तथा पांचवें और छठे स्थान पर आने वाली टीमों को 10-10 हजार रुपये प्रदान किये जायेंगे. फाइनल मुकाबला 14 मार्च को धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा. प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक टीम सदस्य कमेटी के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं. बैठक में सुभाष सरदार, रायसिंह सरदार, मधुसूदन भट्टाचार्य, आशीष बनर्जी, अंकित चटर्जी, विश्वजीत पोइडा, अनंत गोप, सदानंद पोइडा, संजय गोप, प्रकाश गोप, बाबू सरदार, मलिंगा सरदार, गौतम गोप और जयदेव गोप समेत कमेटी के कई सदस्य उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel