[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम मंईयां सम्मान योजना: पूर्वी सिंहभूम की 2.86 लाख लाभुकों के खातों में जल्द पहुंचेगी राशि, प्रक्रिया शुरू

मंईयां सम्मान योजना: पूर्वी सिंहभूम की 2.86 लाख लाभुकों के खातों में जल्द पहुंचेगी राशि, प्रक्रिया शुरू

0
मंईयां सम्मान योजना: पूर्वी सिंहभूम की 2.86 लाख लाभुकों के खातों में जल्द पहुंचेगी राशि, प्रक्रिया शुरू
मंईयां सम्मान योजना (फाइल फोटो)

जमशेदपुर से संजीव की रिपोर्ट

Maiyan Samman Yojana: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले की मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. पूर्वी सिंहभूम जिले की लगभग 2.86 लाख मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के बैंक खाते में अप्रैल माह की पेंशन राशि भेजने की विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

डीबीटी माध्यम से ट्रांसफर होगी राशि

यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा विभाग की प्रभारी सहायक निदेशक रूपा रानी तिर्की ने दी है. उन्होंने बताया कि बैंक खातों में डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से यह राशि जल्द ही क्रेडिट हो जाएगी. तकनीकी अड़चनों को दूर करते हुए भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है. 

Image 506
मंईयां सम्मान योजना: पूर्वी सिंहभूम की 2. 86 लाख लाभुकों के खातों में जल्द पहुंचेगी राशि, प्रक्रिया शुरू 3

बैंक और प्रज्ञा केंद्रों पर कर सकते हैं भुगतान की जांच 

लाभुक महिलाएं अपने भुगतान की स्थिति की जानकारी नजदीकी बैंक शाखा अथवा प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से प्राप्त कर सकती हैं. 

मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • वह झारखंड राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए.
  • परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता या सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए. 

मंईयां सम्मान योजना के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मंईयां सम्मान योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है. इसके तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके. अप्रैल माह की राशि जारी होने से जिले की लाखों महिलाओं को राहत मिलेगी और उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी. 

ये भी पढ़ें: राशन नहीं उठानेवाले आठ लाख कार्डधारियों के कार्ड होंगे रद्द, झारखंड खाद्य आपूर्ति विभाग का निर्देश

ये भी पढ़ें: झारखंड राज्यसभा चुनाव: नाथवाणी ने बढ़ाई धड़कनें, क्रॉस वोटिंग रोकने को एकजुट होगा महागठबंधन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel