[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम टाटानगर रेलवे स्टेशन पर तीन घंटे तक लंगूर ने मचाया उत्पात, दो वनकर्मियों समेत यात्रियों को किया घायल

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर तीन घंटे तक लंगूर ने मचाया उत्पात, दो वनकर्मियों समेत यात्रियों को किया घायल

0
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर तीन घंटे तक लंगूर ने मचाया उत्पात, दो वनकर्मियों समेत यात्रियों को किया घायल
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

जमशेदपुर.

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को लंगूर के पहुंचने से पूरे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पहुंचे वनकर्मियों ने पहले तो स्टेशन के बाहर एक पिंजड़ा लगाया, उसमें केला लगा दिया ताकि लंगूर वहां पहुंचे और उसको पकड़ लिया जाये. लेकिन, ऐसा नहीं हुआ. इसके बाद वनकर्मियों ने रेलकर्मियों की मदद से लंगूर को पकड़ने की कोशिश की. इस दौरान लंगूर ने दो वनरक्षियों पर हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गये. दिन के लगभग दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक लंगूर स्टेशन परिसर में उत्पात मचाता रहा. इस दौरान स्टेशन के स्टॉल में घूम-घूम कर खाने का सामान फेंकता व खाता रहा. इसके बाद वह वहां से चला गया. स्टेशन परिसर में मचे अफरा-तफरी के बीतच कई यात्रियों को भी चोटें आयीं. कई यात्रियों ने लंगूर को ब्रेड और केला खिला कर शांत करने की कोशिश की. पहले लंगूर प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहुंचा इसके बाद अन्य प्लेटफार्म पर पहुंचकर उत्पात मचाया. इसके बाद वह नये फुटओवरब्रिज के रास्ते सेकेंड इंट्री के पास पहुंचकर महिला सुलभ शौचालय के पास जाकर पानी पीया. उसके बाद पेड़ पर चढ़ते हुए आगे निकल गया. लंगूर को पकड़ने के लिए रेलवे और वन विभाग के कर्मचारी जाली लगाकर बैठे रहे, लेकिन वह उनकी पकड़ में नहीं आ सका.

दूसरी बार स्टेशन परिसर में पहुंचा लंगूर.

टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में लंगूर दूसरी बार पहुंचा था. 15 दिन पहले भी वह यहां पहुंचा था. उस दौरान भी वह पकड़ा नहीं जा सका था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel