. 21 अप्रैल को रांची में होने वाली इंडिया गठबंधन की उलगुलान महारैली में जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से 5000 से अधिक कार्यकर्ताओं के शामिल होंगे. शुक्रवार को विधायक मंगल कालिंदी ने आवास पर जमशेदपुर प्रखंड के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और जरूरी दिशा- निर्देश दिये. विधायक ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने एक साजिश के तहत हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया है. इसी के खिलाफ यह उलगुलान है. मौके पर मन्नवर हुसैन, मिथुन चक्रवर्ती, पलटन मुर्मू, नागी मुर्मू, जितेंद्र सिंह, नीलम बाड़ा, गोविंदो महतो, विजय महतो, लखन मुर्मू, राम टुडू, रूस धीवर, प्रकाश आदि उपस्थित थे.