[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में कुल 2,55,823 मतदाता, पिछले चुनाव से 4,456 अधिक

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में कुल 2,55,823 मतदाता, पिछले चुनाव से 4,456 अधिक

0
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में कुल 2,55,823 मतदाता, पिछले चुनाव से 4,456 अधिक
निर्वाचकों की लिस्ट जारी करते पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी.

Ghatshila Assembly ByPoll| जमशेदपुर, संजीव भारद्वाज : झारखंड के अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित घाटशिला विधानसभा के लिए उपचुनाव की घोषणा अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में होने की संभावना है. इसको लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां करनी शुरू कर दी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि उप चुनाव में 2,55,823 मतदाता अपने मतों का इस्तेमाल करेंगे. 2024 के विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार 4,456 अधिक मतदाताओं मतदाता सूची में शामिल किए गये हैं.

पुरुष से अधिक महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी

अंतिम निर्वाचक नामावली के अनुसार, जिले में 2,55,823 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जो दो सितंबर 2025 की प्रारंभिक सूची की तुलना में 4,456 अधिक हैं. इनमें पुरुष मतदाता 1,24,899 (1,585 अधिक, 1.29 प्रतिशत वृद्धि), महिला मतदाता 1,30,921 (2,871 अधिक, 2.24 प्रतिशत वृद्धि), तृतीय लिंग 03 (कोई परिवर्तन नहीं) शामिल हैं.

  • घाटशिला विधानसभा उप चुनाव 2025
  • कुल मतदाता : 2,55,823
  • पुरुष मतदाता : 1,24,899 (1,585 अधिक, 1.29 प्रतिशत वृद्धि)
  • महिला मतदाता : 1,30,921 (2,871 अधिक, 2.24 प्रतिशत वृद्धि)
  • थर्ड जेंडर वोटर : 03 (कोई परिवर्तन नहीं)
  • 18-19 वर्ष के मतदाता की संख्या में 21.57 प्रतिशत की वृद्धि
  • 16,178 हुई दिव्यांगों की संख्या, पहले से 87 अधिक

Ghatshila Assembly ByPoll: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने जारी की वोटर लिस्ट

विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निराकरण के उपरांत अंतिम निर्वाचक सूची का सोमवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय सभागार में प्रकाशन किया. उनके साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह उपस्थित रहीं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

25 सितंबर तक किया गया दावों और आपत्तियों का निपटारा

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन दो सितंबर को किया था. दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 17 सितंबर तक निर्धारित रही. दावों एवं आपत्तियों का निपटारा 25 सितंबर तक संपन्न हुआ, जिसके बाद सोमवार (29 सितंबर) को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया गया.

लोकतंत्र के प्रति युवाओं की बढ़ रही जागरूकता

जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि 18-19 आयु वर्ग के युवा नए मतदाताओं की बढ़ी हुई संख्या लोकतंत्र के प्रति युवाओं की जागरूकता और सहभागिता को दर्शाती है. वहीं दिव्यांग मतदाताओं और सेवा मतदाताओं की सटीक पहचान एवं सूचीबद्धता चुनाव आयोग की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है. अंतिम मतदाता सूची में नाम, पता एवं विवरण की जांच अवश्य करें, और यदि किसी प्रकार की त्रुटि मिले तो समय पर सुधार के लिए आवेदन करें. जिला प्रशासन द्वारा चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार निर्वाचन प्रक्रिया की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

नाम जोड़ने, हटाने और शुद्धिकरण का ब्योरा

  • नए मतदाता नामांकन (फॉर्म-6) के लिए 5325 आवेदन प्राप्त हुए, 5171 स्वीकृत हुए.
  • नाम विलोपन (फॉर्म-7) के लिए 750 आवेदन आए, 715 स्वीकार हुए.
  • शुद्धिकरण-संशोधन के लिए (फॉर्म-8) के 3677 आवेदन आए, 3645 स्वीकृत.

निर्वाचक सूची में आयु एवं विशेष श्रेणियों के आंकड़े

  • विदेशी मतदाता : 01
  • दिव्यांगजन मतदाता : 2,735 (पहले से 87 अधिक, 3.29 प्रतिशत की वृद्धि)
  • सेवा मतदाता : 368 (पहले से आठ अधिक, 2.22 प्रतिशत की वृद्धि)
  • 18-19 वर्ष के मतदाता: 16,178 (2,870 की वृद्धि, 21.57 प्रतिशत की वृद्धि)
  • 85 वर्ष से अधिक के मतदाता : 629
  • लैंगिक अनुपात : 1048 (पहले 1038 था, 0.96 प्रतिशत का हुआ सुधार)
  • इपिक रेशियो : 63.84 (पहले 62.73 था, 1.77 प्रतिशत का हुआ सुधार)

30-40 वर्ष के सबसे ज्यादा मतदाता हैं घाटशिला में

आयु वर्गमतदाताओं की संख्या
18-19 वर्ष16,178
20-29 वर्ष61,378
30-39 वर्ष69,650
40-49 वर्ष45,732
50-59 वर्ष33,422
60-69 वर्ष20,158
70-79 वर्ष7,567
80-89 वर्ष1,545
90-99 वर्ष190
100+ वर्ष3
स्रोत : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड

इसे भी पढ़ें

Viral Video: रांची रेलवे स्टेशन पंडाल में बनी 40 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा गिरने का दावा, जानिए क्या है सच्चाई

JMM विधायक दशरथ गागराई पर फर्जी सर्टिफिकेट का आरोप, चुनाव आयोग ने दिया जांच का आदेश

बोकारो के ज्वेलरी दुकान पर शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

आज रांची में गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना, येलो अलर्ट जारी

Previous article सीयूएसबी के डॉ कर्मानंद आर्य भाषा में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित
Next article Today School Assembly News Headlines 30 September 2025: स्कूल असेंबली के लिए 30 सितंबर की समाचार सुर्खियां
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel