[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम East Singhbhum News : विनीता को हरा दीपिका एकादश की टीम बनी चैंपियन

East Singhbhum News : विनीता को हरा दीपिका एकादश की टीम बनी चैंपियन

0
East Singhbhum News : विनीता को हरा दीपिका एकादश की टीम बनी चैंपियन

बोड़ाम. निश्चय फाउंडेशन की ओर से एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में आयोजित दो दिवसीय मिक्स जेंडर विलेज क्रिकेट लीग का समापन रविवार को हुआ. टेस्ट ट्वेंटी फॉर्मेट में खेले गये फाइनल मुकाबले में विनीता सोरेन एकादश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. पहली पारी में दीपिका एकादश ने निर्धारित पांच ओवर में 60/2 का स्कोर बनाया. वहीं, विनीता एकादश ने 45/4 का स्कोर ही बना सकी. 15 रनों की बढ़त के साथ दीपिका एकादश ने दूसरी पारी में 49/2 का स्कोर बनाते हुए विनीता एकादश को 65 रनों का लक्ष्य दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए विनीता एकादश 28/5 का स्कोर ही बना सकी. फाइनल मुकाबला दीपिका एकादश ने 36 रन से जीत लिया.

पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत, उपभोक्ता न्यायालय, चाईबासा के जज राजीव कुमार, एसएस पल्स टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य मिथिलेश कुमार, निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार, अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर प्रज्ञा सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को मेडल व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. मिताली महतो प्लेयर ऑफ द मैच रही व काशीनाथ महतो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट बैट्समैन रहा. वहीं, वीणापाणि बेस्ट क्षेत्ररक्षक, पूजा महतो बेस्ट ऑलराउंडर व प्रकाश मंडल बेस्ट गेंदबाज रहे.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने कहा कि पटमदा व बोड़ाम जैसे क्षेत्र के बच्चे मिक्स जेंडर क्रिकेट खेलकर समाज को व्यापक और महत्वपूर्ण संदेश दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि बेहतर समाज के निर्माण के लिए लड़का-लड़की के बीच का भेदभाव खत्म करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel