[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम East Singhbhum News : बच्चा चोरी की अफवाह में युवक को ग्रामीणों ने पीटा

East Singhbhum News : बच्चा चोरी की अफवाह में युवक को ग्रामीणों ने पीटा

0
East Singhbhum News : बच्चा चोरी की अफवाह में युवक को ग्रामीणों ने पीटा

चाकुलिया. चाकुलिया प्रखंड की मटियाबांधी पंचायत अंतर्गत बोरासोली गांव में बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने गुरुवार रात करीब 11 बजे एक युवक की पिटाई कर दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष कुमार ने उप-मुखिया के जरिए युवक को सुरक्षा प्रदान करायी. पुलिस टीम भेजकर उसे थाने लाया. जांच में पता चला कि युवक पड़ोसी गांव जुगीसोल (धालभूमगढ़) निवासी 22 वर्षीय अमित गोप है. वह शराब के नशे में रास्ता भटक कर बोरासोली पहुंच गया था. पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया कि बच्चा चोरी की खबरें महज अफवाह हैं. किसी निर्दोष को निशाना न बनायें.

ड्रोन और नकाबपोशों से ग्रामीण भयभीत :

इधर, पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष अरुण बारिक ने ग्रामीण इलाकों की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने बताया कि बंगाल सीमा से सटे गांवों में पिछले एक सप्ताह से रात के अंधेरे में नकाबपोश संदिग्धों और अज्ञात ड्रोन के देखे जाने से दहशत का माहौल है. जंगली हाथियों के आतंक के बीच इन अज्ञात गतिविधियों ने ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ा दी है.

प्रशासन से जांच की मांग:

अरुण बारिक ने कहा कि ग्रामीण अब खुद रात में पहरेदारी करने को मजबूर हैं, लेकिन इस दिशा में पुलिस-प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है. उन्होंने मांग की है कि प्रशासन इन अज्ञात गतिविधियों और ड्रोन उड़ने के दावों की उच्च स्तरीय जांच करे ताकि ग्रामीणों का भय दूर हो सके. साथ ही उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और कानून हाथ में न लेने की अपील की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel