[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम एनएच पार कर घर जा रहे अधेड़ को वाहन ने कुचला, मौत

एनएच पार कर घर जा रहे अधेड़ को वाहन ने कुचला, मौत

0
एनएच पार कर घर जा रहे अधेड़ को वाहन ने कुचला, मौत

बहरागोड़ा.

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के मुड़ाकाटी चौक के समीप एनएच-18 पर मंगलवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सावना सोरेन (51 वर्ष) की मौत हो गयी. दरअसल, सावना सोरेन चौक के समीप जलाशय में नहाने के बाद अपने घर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे. इस दौरान अज्ञात वाहन धक्का मारते हुए फरार हो गया.

घटना के बाद सावना सोरेन सड़क पर गंभीर रूप से पड़े थे. वहां से गुजर रहे पुलिस पेट्रोलिंग वाहन से इलाज के लिए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. अस्पताल में इलाज के दौरान सावना ने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना प्रभारी दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने परिजनों से मुलाकात कर विस्तृत जानकारी ली. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने बताया कि बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेजा जायेगा.

तीन राज्यों का त्रिवेणी स्थल होने से एनएच पर बढ़े हादसे

स्थानीय लोगों का कहना है कि बहरागोड़ा क्षेत्र पश्चिम बंगाल और ओडिशा की सीमा पर स्थित है. तीन राज्यों का त्रिवेणी स्थल होने के कारण यहां एनएच-18 और एनएच-49 पर वाहनों का दबाव बहुत ज्यादा रहता है. इस वजह से क्षेत्र में लगातार हादसे हो रहे हैं, जिनमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और दर्जनों घायल हुए हैं.

फ्लाई ओवर बनने से दुर्घटनाओं पर लगेगा ब्रेक

ग्रामीणों के अनुसार, कालियाडिंगा चौक के पास फ्लाई ओवर के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है. इसके बनने के बाद ही इन भीषण सड़क दुर्घटनाओं पर कुछ हद तक ब्रेक लग सकेगा और लोगों की जान बच पायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel