बस्तियों में भी स्थिति भयावह
प्रमथनगर क्षेत्र के ग्वालाटापट्टा, परिजात रोड, जूही रोड, चंपा रोड में पिछले कई महीनों से पाइपलाइन से पानी आना बंद हो गया है. वे कई बार स्थानीय मुखिया व जलापूर्ति विभाग के जेई को इसकी जानकारी दे चुके हैं. लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है. वे पीने का पानी दूसरे पंचायत से लेकर आते हैं. भीषण गर्मी में पानी की समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में रोष है.जलापूर्ति विभाग के रवैये से क्षेत्र के लोगों में है नाराजगी
पूर्व जिला परिषद सदस्य सुदिप्तो दे उर्फ राणा दे ने बताया कि प्रमथनगर व आसपास के बस्तियों के लोग पानी की समस्या को लेकर हर दिन आते हैं. उनकी समस्या को लेकर जलापूर्ति विभाग के जेई से बातचीत करते हैं. वे जल्द ही समस्या का समाधान करने की बात करते हैं. लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ. कई दफा विभाग में जाकर भी लिखित रूप में शिकायत भी कर चुके हैं.