[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम East Singhbhum News : मऊभंडार व सोरेन इलेवन सेफा में

East Singhbhum News : मऊभंडार व सोरेन इलेवन सेफा में

0
East Singhbhum News : मऊभंडार व सोरेन इलेवन सेफा में

घाटशिला. दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब की ओर से पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्मृति में घाटशिला एमएलए कप क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है. शनिवार को पहले और दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गये. पहले मुकाबले में मऊभंडार ब्वॉययज मऊभंडार ने काशिदा इलेवन को 9 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. वहीं, दूसरे क्वार्टर फाइनल में सोरेन इलेवन चापड़ी ने बेलाजुड़ी इलेवन को 4 विकेट से हराकर अंतिम चार में जगह बनायी.

पहले क्वार्टर फाइनल में काशिदा इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 5 विकेट पर 80 रन बनाये. राहुल ने 21, राजा ने 19 और बुबू ने 16 रन का योगदान दिया. मऊभंडार की ओर से सुशांत ने दो विकेट लिए. जवाब में मऊभंडार ब्वॉयज ने कप्तान रोहित की नाबाद 51 रन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 3.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. शंभू जेना ने 25 रन बनाये. रोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया. दूसरे क्वार्टर फाइनल में बेलाजुड़ी इलेवन ने 8 ओवर में 7 विकेट खोकर 87 रन बनाये. माणिक ने 22, आनंदो ने 21 और बनमाली ने 19 रन बनाये. सोरेन इलेवन ने 7.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 91 रन बनाते हुए मुकाबला जीत लिया. ललित (23) और शिव (22) ने अहम भूमिका निभायी. ललित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. आज के मुकाबले में कुश कुमार, अनिमेष जायसवाल, रंजन और संदीप मुखी अंपायर रहे, जबकि एस अरविंद मूर्ति व अजहर हुसैन ने स्कोरर की भूमिका निभायी.

आज के मैच

– सुबह 10 बजे : चिराग इलेवन बुरकाडीह बनाम एवरेस्ट इलेवन मुसाबनी

– दोपहर 2 बजे : मां रंकिणी इलेवन कोकपाड़ा बनाम एमसीसी प्रेम नगर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel