[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम चोरी नहीं, बहन का बच्चा लेकर आये थे दंपती, जांच के बाद मामला सुलझा

चोरी नहीं, बहन का बच्चा लेकर आये थे दंपती, जांच के बाद मामला सुलझा

0
चोरी नहीं, बहन का बच्चा लेकर आये थे दंपती, जांच के बाद मामला सुलझा

हल्दीपोखर.

हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन के समीप बच्चा चोरी के संदेह में दंपती को पकड़े जाने का मामला बुधवार को सुलझ गया. जांच के बाद पुलिस ने बच्चे को उसके असली माता-पिता के हवाले कर दिया और हिरासत में लिए गये दंपती को रिहा कर दिया. यह बच्चा चोरी का नहीं था, बल्कि पकड़ाये दंपती की बहन का था, जो टाटानगर स्टेशन के ट्रैफिक कॉलोनी क्षेत्र में रहते हैं. सभी प्लास्टिक चुनकर गुजारा करते हैं. सोमवार को दंपती बच्चे को लेकर हल्दीपोखर स्टेशन पहुंच गये थे. लोगों की स्थिति देखकर बच्चा चोर के शक के आधार पर ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया था. इसके बाद बच्चे को स्थानीय राजन बागती को देखभाल के लिये सौंप दिया गया. कोवाली थाना प्रभारी मुकेश साव ने जांच शुरू की, तो पता चला कि बच्चा दंपती की बहन का है. उसे वह लेकर आये हैं. इसकी जानकारी बच्चे के मां-बाप को भी था. खोजबीन के क्रम में कोवाली पुलिस मंगलवार को टाटानगर स्टेशन की ट्रैफिक कॉलोनी भी गयी थी, पर बच्चे के माता-पिता घर पर नहीं थे. बुधवार को बच्चे के मां-बाप हल्दीपोखर पहुंचे और कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव एवं मुखिया देवी कुमारी भूमिज की उपस्थिति में बच्चे को साथ ले गये. इसके बाद पुलिस ने दंपती को भी छोड़ दिया. यह जानकारी डीएसपी रोहित राजवार ने देते हुये कहा कि यह किसी तरह बच्चा चोरी का मामला नहीं था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel