[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम East Singhbhum News : ठेका कंपनी का 60 लाख रुपये बकाया, 10 हजार घरों में जलापूर्ति पर संकट

East Singhbhum News : ठेका कंपनी का 60 लाख रुपये बकाया, 10 हजार घरों में जलापूर्ति पर संकट

0
East Singhbhum News : ठेका कंपनी का 60 लाख रुपये बकाया, 10 हजार घरों में जलापूर्ति पर संकट

मुसाबनी. मुसाबनी प्रखंड पेयजल एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष सह प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने मंगलवार को बानालोपा में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया. यहां से प्रखंड की नौ पंचायतों में करीब 10 हजार घरों में पाइप से जलापूर्ति होती है. जलापूर्ति योजना में साइट इंचार्ज समेत कुल 9 कर्मचारी हैं. योजना की ठेका कंपनी सायन इंजीनियरिंग लिमिटेड को 5 वर्षों तक रख रखाव कार्य करना है. ठेका कंपनी का अंतिम वर्ष चल रहा है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से मासिक भुगतान किया जाना है. फंड के अभाव में करीब 24 माह से भुगतान नहीं हुआ है. ठेका कंपनी का विभाग पर करीब 60 लाख रुपये बकाया है.

ब्लीचिंग व एलम पर हर माह करीब 70 हजार खर्च:

योजना से सुवर्णरेखा नदी के पंपू घाट से दो पंप के सहारे पाइप से नदी का पानी सेंड हाल स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंचाया जाता है. वहां से ब्लीचिंग, एलम आदि देकर जल का शोध कर ओवरहेड टंकी में पानी चढ़ाकर जलापूर्ति की जाती है. जल शोधन के लिए प्रतिमाह करीब 70 हजार रुपये ब्लीचिंग व एलम पर खर्च आता है.

भुगतान नहीं होने से जलापूर्ति में परेशानी : साइट इंचार्ज

जलापूर्ति योजना की देखरेख कर रहे साइट इंचार्ज संगत उपाध्याय के अनुसार, समय पर भुगतान नहीं होने से जलापूर्ति योजना को सुचारू रूप से संचालित करने में परेशानी हो रही है. उन्होंने प्रमुख को जलापूर्ति के संबंध में जानकारी दी. बकाया राशि का भुगतान नहीं होने से हो रही परेशानी की जानकारी दी. श्री हेंब्रम कहा कि क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पेयजल मिले इसके लिए समय पर विभाग को भुगतान किया जाना चाहिए.

यदि जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित होती है, तो गर्मी के मौसम में लोगों को परेशानी होगी. पेयजल एवं स्वच्छता समिति ग्रामीण जलापूर्ति योजना को सुचारू रूप से संचालित करने का प्रयास करेगी. मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता के प्रखंड समन्वयक सुनील महतो, आशु दुबे, कुनाराम सोरेन आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel